हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इंदौर वनडे से पहले बाबा महाकाल की शरण में टीम इंडिया, विराट कोहली ने भस्म आरती में टेका माथा

Team India Visits Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple: जब कभी टीम इंडिया का इंदौर में कोई मैच होता है, तब प्लेयर्स उज्जैन में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं. इस बार विराट कोहली, कुलदीप यादव, केएल राहुल और हेड कोच गौतम गंभीर भी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे.

विज्ञापन

Team India Visits Shree Mahakaleshwar Temple In Ujjain: टीम इंडिया 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे खेलने जा रही है, लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे. विराट कोहली और कुलदीप यादव 17 जनवरी की सुबह ज्योतिर्लिंग में आस्था में पूरी तरह लीन नजर आए.

विराट ने देखी भस्म आरती

सुबह के दोनों स्टार प्लेयर्स ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में अलौकिक भस्म आरती में हिस्सा लिया. इस दौरान विराट कोहली ने मंदिर में माथा टेका और भगवान की भक्ति में लीन नजर आए. किंग कोहली नंदी महाराज की मूर्ति के बगल में बैठकर मंत्रोच्चार सुन रहे थे.

9 साल से यहां आ रहे हैं कुलदीप

उज्जैन में कालों के काल बाबा महाकाल के दर्शन के बाद टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव बेहद खुश नजर आए. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को कहा, ‘बहुत अच्छा अनुभव था, मेरे साथ पूरी टीम आई थी, और कई स्पोर्ट्स स्टाफ भी मौजूद थे, यहां आना हमेशा से अच्छा अनुभव रहता है, तकरीबन 9 साल हो गए हैं, जब मैं पहली बार आया था.और यहां आने से बहुत खुशी मिलती है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: मैच से पहले आस्था के रंग में दिखे गौतम गंभीर, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

वर्ल्ड कप से पहले आशीर्वाद

कुलदीप ने आगे कहा, ‘ऐसी भक्ति में जो मन को सुकून मिलता है, वो बहुत अच्छा लगता है, ये तीसरी या चौथी बार है जब मैंने भस्म आरती में हिस्सा लिया.भगवान की कृपा से सबकुछ अच्छा है, अगर उनकी कृपा रहेगी तो हम वर्ल्ड कप में भी अच्छा करेंगे, वही हमारा अगला टारगेट है.’ गौरतलब है कि कि एक दिन पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर-बैटर केएल राहुल ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola