हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Virat Kohli के फैंस को नए साल से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, पहले हफ्ते में ही मैदान पर आएंगे नजर 

Virat Kohli: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लंबे समय के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेला था. जहां पर उन्होंने दोनों ही मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन करके सभी को हैरान कर दिया था. साल 2026 आने से पहले अब विराट कोहली ने अपने फैंस को एक नया गिफ्ट दिया है. कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भी मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली ने दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए पहले 2 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करके अपने फैंस को खुश होने का मौका दिया था. अब कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे थे. न्यू ईयर के कारण ही कोहली ने फिलहाल छुट्टी ली हुई है. हालांकि नए साल के आने से पहले किंग कोहली ने अपने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है. कोहली जल्द ही दोबारा मैदान पर नजर आने वाले हैं. 

विराट कोहली के फैंस को मिली खुशखबरी 

क्रिकबज की नई रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एक मैच और खेल सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसकी शुरुआत 11 जनवरी को होनी है. कोहली उससे पहले एक लिस्ट ए मैच और खेलना चाहते हैं. जिसके कारण ही वो 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. जिसके बारे में डीडीसीए से भी क्रिकबज की बात हुई है. कोहली के फैंस इस खिलाड़ी को लगातार खेलते हुए देखना चाहते हैं. ऐसे में कोहली का एक और मैच खेलना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. कोहली जिस अंदाज में लगातार रन बना रहे हैं, अगर वो उसी फॉर्म को जारी रखते हैं, तो रेलवे की टीम अभी से ही दबाव में आ गई होगी. 

ये भी पढ़ें: रोके नहीं रुक रहे Rinku Singh, T20 वर्ल्ड कप से पहले धांसू फॉर्म जारी, ठोका एक और जोरदार अर्धशतक

विज्ञापन

साल 2026 में ज्यादा मैच खेलते हुए नजर आएंगे कोहली 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली सीधे जून या जुलाई में ब्लू जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि इस बीच वो 2 महीने आईपीएल में आरसीबी के लिए भी खेलते हुए नजर आएंगे. जिसके बाद टीम इंडिया इस साल और 15 वनडे मैच खेलने वाली है. ऐसे में कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए इन सभी मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे. कोहली टेस्ट और टी20आई फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में वो हर छोटी बड़ी इंटरनेशनल सीरीज खेलना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज का निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola