ODI World Cup 2027: भारतीय टीम लंबे समय से एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश कर रही है, जो वाइट बॉल क्रिकेट में नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर सके. वनडे वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. जहां पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद होती है. ऐसे में टीम इंडिया को इस नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर की जगह ऐसे तेज गेंदबाज की जरूरत है, जो बल्लेबाजी भी कर सके. ऐसे में अब इस जगह के लिए शार्दुल ठाकुर ने अपना दावा ठोका है.
शार्दुल ठाकुर ने वापसी के लिए ठोका अपना दावा
टीम इंडिया फिलहाल हर्षित राणा को नंबर 8 के लिए आजमा रही है. जोकि तेज गेंदबाजी के साथ थोड़ी बहुत बल्लेबाजी कर लेते हैं. अब इस जगह के लिए मुंबई के रणजी कप्तान शार्दुल ठाकुर ने भी अपना दावा ठोका है. रेव स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में ठाकुर ने कहा, ‘वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में है, इसलिए 8वें नंबर पर एक गेंदबाजी ऑलराउंडर की जगह खुल सकती है, इसलिए मैं उस स्थान पर नजर गड़ाए हुए हूं. तैयारी के लिहाज से मैं ऐसी स्थिति में हूं कि अगर कल मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए कहा गया तो मैं तैयार हूं.’ शार्दुल ठाकुर ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर को लेकर ऑस्ट्रेलिया से आई अच्छी खबर, BCCI ने बताया कब तक कर सकते हैं वापसी?
ठाकुर ने बताया कैसे करेंगे टीम इंडिया में कमबैक?
लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का प्रयास कर रहे शार्दुल ठाकुर घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई ने उनकी कप्तानी में अब तक रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण भी सभी की नजरें शार्दुल ठाकुर पर टिकी हुई हैं. ठाकुर अंत में आकर बड़े शॉट खेल सकते हैं. कमबैक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए जरूरी है कि मैं मैच खेलता रहूं और अच्छा प्रदर्शन करता रहूँ. आखिरकार, भारतीय टीम में वापसी के लिए, मुझे मैच जिताऊ प्रदर्शन भी करते रहना होगा, जिससे अंततः चयन में मदद मिलेगी.’
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के ऑक्शन से पहले केएल राहुल बदलेंगे फ्रेंचाइजी? खुद बयान देकर मचाई खलबली
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
11 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
17 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines