Team India: BCCI फिलहाल घरेलू सत्र 2025-26 की तैयारियां शुरू कर चुकी है। फिलहाल दिलीप ट्रॉफी खेली जा रही है। इस दौरान कई स्टार खिलाड़ी अपनी टीम बदलते हुए नजर आ रहे हैं। नए घरेलू सत्र से पहले ये खिलाड़ी टीम में अपनी जगह पक्की करने को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच भारत के स्टार तेज गेंदबाज ने अब टीम बदलने का बड़ा फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए भी कमाल का प्रदर्शन किया है।
स्टार गेंदबाज ने बदली अपनी टीम
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 14 सालों के बाद हरियाणा की टीम को छोड़ने का प्लान बनाया है। पटेल हरियाणा छोड़कर अब गुजरात के लिए बचे हुए करियर में खेलते हुए नजर आएंगे। हर्षल से पहले जयंत यादव ने भी हरियाणा टीम का साथ छोड़ा था। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक हर्षल प्री सीजन होने वाली ट्राई सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जहां पर गुजरात के अलावा बड़ौदा और सौराष्ट्र की टीमें भी खेलती हुए नजर आएंगी। हर्षल ने गुजरात के लिए साल 2008-09 में अंडर-19 विश्व कप खेला था। जिसके बाद साल 2010 में अंडर-19 विश्व कप खेलने के बाद वो वापस लौटे और मौका नहीं मिलने पर हरियाणा का रुख किया था।
आरसीबी के लिए खेल चुके हैं हर्षल पटेल
तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 8 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला है। पिछले सीजन वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। टीम बदलने के सवाल पर हर्षल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को कहा, ‘2010-11 से लेकर अंडर-19 के दिनों तक, मेरा लगभग पूरा पेशेवर करियर हरियाणा के साथ रहा है। मैं उनका बहुत आभारी हूँ। अगर 18 साल की उम्र में हरियाणा जाना मेरे लिए कारगर नहीं होता, तो शायद मैं अमेरिका चला जाता और भारत में क्रिकेट नहीं खेल पाता। मेरे लिए लंबे समय तक परिवार से दूर रहना मुश्किल हो रहा था। इसलिए मैं वापस आना चाहता था और देखना चाहता था कि क्या मैं अपना करियर यहीं खत्म कर सकता हूँ। खुशी है कि मुझे ऐसा करने का मौका मिला।’
टीम बदलने की पर हर्षित पटेल ने बताया, ‘मैंने सबसे पहले अनिल पटेल [सचिव, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन] से पूछा और उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा, ‘यह आपका घर है, आपका स्वागत है।’ वापस आने के बाद, मैं वह सब कुछ खेलने के लिए तैयार हूं जो टीम मुझसे करवाना चाहती है।’
ये भी पढ़ें: जितेश शर्मा ने IPL 2025 को लेकर किया बड़ा खुलासा, ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली से बनाए रखते थे दूरी
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
50 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines