Team India Secret Theme Song: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. उन्होंने साउथ अफ्रीका को हराया और वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार अपने नाम किया. भारतीय महिला टीम के लिए ये जीत ऐतिहासिक रही है. टूर्नामेंट में एक समय वो संघर्ष कर रहे थे और उनका क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल लग रहा था. हालांकि, उन्होंने आखिर ट्रॉफी जीती. अब BCCI ने एक वीडियो जारी की है, जिसमें टीम इंडिया का सीक्रेट थीम सॉन्ग सामने आया है. इसमें उन्होंने गाना गाया और दहाड़ भी लगा दी कि जो कोई उनसे पंगा लेगा, उसकी हालत खराब हो जाएगी.
टीम इंडिया ने किया थीम सॉन्ग का खुलासा
BCCI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला. जब फैंस स्टेडियम में चले गए थे और अंधेरा हो गया था, तब टीम की सभी प्लेयर्स मैदान में आईं. जेमिमा रोड्रिग्स ने थीम सॉन्ग का खुलासा करते हुए कहा, ‘हमने चार साल पहले फैसला किया था कि हम टीम के गाने का तब ही खुलासा करेंगे, जब हम वर्ल्ड कप जीतेंगे. अब ये रात आ चुकी है. इसके बाद प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ ने मिलकर थीम सॉन्ग गाया, जिसकी लाइन कुछ इस प्रकार है, ‘ना लेगा कोई पंगा, हम कर देंगे दंगा, रहेगा सबसे ऊपर हमारा तिरंगा…’
आप नीचे ये शानदार वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- World Cup में पाकिस्तान के ‘फिसड्डी’ साबित होने के बाद बौखलाया PCB, टीम के अहम सदस्य को निकाला
टीम इंडिया ने फाइनल में किया कमाल
टीम इंडिया के लिए 2 नवंबर 2025 को हुआ वुमेंस वर्ल्ड कप का फाइनल शानदार रहा. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच 104 रन की साझेदारी देखने को मिली. वर्मा ने 87 रन बनाए. इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 45 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन की बेहतरीन पारी खेली. टीम इंडिया 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाने में सफल हुई. जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन बनाए और वो बहुत समय तक मैदान पर टिकी रहीं. उन्हें किसी भी बल्लेबाज का सही तरह से साथ नहीं मिल पाया. 45.3 ओवरों में साउथ अफ्रीका ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने 52 रन से जीत दर्ज की. दीप्ति शर्मा ने इसी बीच 5 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें:- अब पाकिस्तान के धागे खोलेंगे वैभव सूर्यवंशी, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
18 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
53 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines