हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रो-को के भविष्य पर कप्तान शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं?  

Rohit Sharma and Virat Kohli: भारतीय टीम के 2 सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया. अब दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं. इस दौरान विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में इन दोनों के खेलने पर चर्चा चल रही है. जिसके बारे में कप्तान शुभमन गिल ने भी कमेंट किया है.

विज्ञापन
shubman gill on rohit sharma and virat kohli

Rohit Sharma and Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में धमाकेदार प्रदर्शन करके मैच जिताया. रोहित ने शतक जड़ा तो वहीं विराट ने पचासा जड़ा. इस धमाकेदार पारी के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य पर भी चर्चा हो रही है. इस बीच दोनों के विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलने को लेकर भी बातें चल रही है. जिसके बारे में खुद कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला और सबसे बड़े सवाल का जवाब भी दे दिया. 

रोहित-विराट को लेकर बोले शुभमन गिल 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया अब 30 नवंबर को इस फॉर्मेट का अगला मुकाबला खेलेगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज होगी. जोकि 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. जिसके बाद टीम इंडिया अगली वनडे सीरीज जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाएगी. इस बीच दिसंबर 24 से जनवरी 18 के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेली जाएगी. 

इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेलने को लेकर चर्चा चल रही है. जिसके बारे में कप्तान शुभमन गिल से सिडनी वनडे मैच के बाद पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका सीरीज में ज्यादा समय नहीं बचा है. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज के बीच थोड़ा अंतराल है. दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद इस पर चर्चा होगी.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को जीत के बाद लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी लगभग 3 हफ्ते के लिए हुआ क्रिकेट से दूर  

वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है दोनों दिग्गजों की नजर 

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही टी20 और टेस्ट से संन्यास से चुके हैं. अब दोनों ही सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में दोनों ही दिग्गज फिलहाल वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी कर रहे हैं. जिसके लिए वो लगातार क्रिकेट खेलना चाहते हैं. जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद दोनों ही आईपीएल 2026 में अपना दबदबा कायम रखना चाहेंगे. भारतीय टीम में इन दोनों दिग्गज की मौजूदगी से युवा जोश के साथ ही साथ अनुभव भी नजर आएगा. वहीं दोनों ही खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PCB ने बाबर आजम और शाहीन आफरीदी समेत कई स्टार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दी बड़ी राहत, टी20 वर्ल्ड कप के पहले सुना दी गुड न्यूज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola