Team India: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि रियान पराग वनडे टीम में सिलेक्ट होना डिजर्व नहीं करते हैं. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक चर्चा शुरू हो गई है. जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने भी गोस्वामी से सहमति जताई है. हालांकि अश्विन ने इसके पीछे का कारण भी साफ कर दिया है. अब पराग ने भी इसको लेकर अपना बयान दिया है.
रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान
युवा स्पिन ऑलराउंडर रियान पराग ने साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था. जहां पर उन्होंने एकमात्र मैच में 15 रन बनाए और 3 विकेट भी अपने नाम किया था. हालांकि उसके बाद वो टीम का हिस्सा नहीं है. फिलहाल पराग को लेकर चल रही चर्चा में रविचंद्रन अश्विन की एंट्री हो गई है.
अश्विन ने एक पोस्ट करके कहा, ‘रियान एक बहुत अच्छा टैलेंट है, उसने लिस्ट A क्रिकेट में रन बनाए हैं और उसका एवरेज 41 है. अभी जरूरत है कि वह नंबर 5 या 6 पर आए, जरूरी आक्रामक बल्लेबाजी करें और कुछ ओवर भी डाले, हालांकि वो इस काम में फिट नहीं होगा क्योंकि उसने अपनी फ्रेंचाइजी या असम के लिए उस नंबर पर बैटिंग नहीं की है. उसने RR के लिए एक फिनिशर के तौर पर शुरुआत की और वह काम नहीं आया, वह एक अच्छे नंबर 3/4 के बल्लेबाज के तौर पर कामयाब रहा. इस समय रियान को 5/6 पर जगह पाने के लिए वर्सेटिलिटी दिखाने की जरूरत है.’
ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया है तैयार, पूर्व कोच ने स्क्वाड को लेकर दिया बड़ा अपडेट
रियान पराग ने दिया अपना जवाब
लगातार चल रही इस चर्चा पर अपना बयान देते हुए रियान पराग ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगा कि मैं इंडिया के लिए खेलते हुए काफी अच्छा था. यह मेरा विश्वास है, या ओवरकॉन्फिडेंस, आप जो चाहें कह सकते हैं. लेकिन मुझे पता है कि मेरे कंधे में चोट लगने की वजह से मैं अभी इंडिया के लिए नहीं खेल रहा हूँ. नहीं तो, मुझे लगता है कि मैं दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट खेल सकता हूं. जब भी मैं पूरी तरह फिट हो जाऊंगा, आप मुझे फिर से इंडिया के रंगों में देखेंगे.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: Virat Kohli मचाएंगे रांची-रायपुर से भी ज्यादा वाइजैग में तबाही! बेमिसाल आंकड़े दे रहे गवाही
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines