ICC ODI Rankings: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 12वें मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस जीत के साथ जहां भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में तो टॉप पर आ गई वहीं आईसीसी रैंकिंग में भी उसे फायदा हुआ है। जीत के चलते टीम की रेटिंग बढ़ गई है। भारत ने नंबर 1 का ताज भी बरकरार रखा है।
ICC ODI Rankings: टीम इंडिया की स्थिति मजबूत, पाकिस्तान को नुकसान
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा भारत-पाकिस्तान मैच के तुरंत बाद वनडे रैंकिंग जारी की गई है। इसके मुताबिक भारत ने टॉप पोजिशन और भी पुख्ता कर ली है। टीम के 5542 प्वाइंट हो गए हैं और उसकी रेटिंग 118 है। वहीं भारत के खिलाफ करारी हार के बावजूद पाकिस्तान दूसरे स्थान पर ही बनी हुई है। हालांकि टीम के अंक 115 ही है और उसके प्वाइंट्स में नुकसान हुआ है। बाबर सेना के केवल 3445 प्वाइंट्स ही रह गए हैं।
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा
आईसीसी रैंकिंग में सबसे बड़ी उछाल साउथ अफ्रीका ने लगाई है जो कि विश्वकप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया है और तीसरे स्थान पर आ गई है। उनकी 110 रेटिंग हो गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में अपने दोनों शुरुआती मैच हार गई है जिससे उनकी रेटिंग भी कम हुई है। वे तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
ICC ODI Rankings: ये है टॉप 5 टीमें
1. भारत- 115 प्वाइंट
2.पाकिस्तान- 115 प्वाइंट
3. साउथ अफ्रीका – 110 प्वाइंट
4. ऑस्ट्रेलिया – 109 प्वाइंट
5. न्यूजीलैंड – 106 प्वाइंट
संबंधित खबरें
मोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
5 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
44 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
54 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines