IND vs PAK: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होनी है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबला का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि, अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का आगाज अपने ही स्टाइल में किया है।
यूएई के खिलाफ सूर्या की सेना ने सिर्फ 27 गेंदों में जीत का स्वाद चखा। गेंदबाजों का प्रदर्शन सुपरहिट रहा, तो बल्लेबाजों ने भी अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। यूएई के खिलाफ टीम इंडिया तीन स्पिरनर्स के साथ मैदान पर उतरी थी। अब सवाल यह है कि क्या कप्तान सूर्या यही अप्रोच पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनाएंगे? आइए देखते हैं महामुकाबले में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11।
सेट दिख रहा बैटिंग ऑर्डर
टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से सेट दिख रहा है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने यूएई के खिलाफ बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। अभिषेक खासतौर पर गजब की लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने इनिंग की शुरुआत ही सिक्स के साथ की थी। वहीं, गिल भी टच में दिखाई दिए थे। नंबर तीन पर पिछले मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे थे। इस पोजीशन पर या तो कप्तान खुद खेलते हुए नजर आएंगे या फिर तिलक वर्मा बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच से पहले कपिल देव ने दिया टीम इंडिया को जीत का गुरुमंत्र, बोले- भटकना नहीं, जाओ और…
नंबर पांच पर संजू सैमसन और छह पर हार्दिक पांड्या के खेलने की पूरी उम्मीद है। वहीं, शिवम दुबे और अक्षर पटेल फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। शिवम का प्रदर्शन पिछले मैच में गेंद से भी कमाल का रहा था। उन्होंने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का बेस्ट स्पेल डाला था और सिर्फ 2 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
अर्शदीप फिर बैठेंगे बाहर?
तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की वापसी होती है या नहीं। पिछले मैच में भारतीय टीम तीन स्पिनर्स के साथ गई थी। अर्शदीप को अगर अंतिम ग्यारह में शामिल किया जाता है, तो वरुण या कुलदीप में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। कुलदीप ने पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम से आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! अनफिट स्टार खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती/अर्शदीप सिंह।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
24 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
52 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines