IND vs PAK: एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीन स्पिनर्स के साथ जाने का फैसला लिया है। अर्शदीप सिंह को लगातार दूसरे मैच में प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई है। यूएई के खिलाफ भारतीय टीम के स्पिनर्स का प्रदर्शन कमाल का रहा था। कुलदीप यादव ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 7 रन देकर चार विकेट झटके थे। वहीं, पाकिस्तान ने भी अपनी अंतिम ग्यारह में कोई बदलाव नहीं किया है।
अर्शदीप सिंह फिर नजरअंदाज
टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज अर्शदीप सिंह को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है। टीम इंडिया ने महामुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ जाने का फैसला लिया है।
वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की तिकड़ी पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा दिखाया है। यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले 11 खिलाड़ियों पर ही भारतीय टीम ने भरोसा दिखाया है। पाकिस्तान ने भी अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी पड़ेंगे पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी! दुबई में एक और जीत की है फुल तैयारी
जबरदस्त फॉर्म में टीम इंडिया
भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की है। कुलदीप यादव और शिवम दुबे की घातक गेंदबाजी के बूते भारतीय टीम ने यूएई को सिर्फ 57 रनों पर ढेर कर डाला था। वहीं, 58 रनों के टारगेट को टीम इंडिया ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 27 गेंदों में चेज कर डाला था। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 30 रन ठोके थे, जबकि शुभमन गिल भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे।
पाकिस्तान ने भी पहले मैच में ओमान को धूल चटाई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 160 रन लगाए थे। टीम की ओर से मोहम्मद हारिस ने 43 गेंदों पर 66 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी। हालांकि, इसके जवाब में ओमान की पूरी टीम महज 67 रन बनाकर ढेर हो गई थी।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
15 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
36 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
48 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines