IND vs PAK U19 Asia Cup Final: अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर 8 विकेट खोकर 347 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं. टीम की ओर से समीर मिन्हास ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों में 172 रनों की लाजवाब पारी खेली.
अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 17 चौके और 9 सिक्स जमाए. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के इतिहास के फाइनल मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. भारतीय टीम को रिकॉर्ड 7वीं बार चैंपियन बनने के लिए खिताबी मुकाबले में इतिहास पलटना होगा.
समीर की यादगार पारी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. हमजा जाहूर सिर्फ 18 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, इसके बाद समीर ने उस्मान खान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े. उस्मान 35 रन बनाकर आउट हुए. समीर ने एक छोर से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की एक और जीत से कितनी बदली WTC Points Table? जानिए कहां पहुंची टीम इंडिया
फिफ्टी जमाने के बाद समीर की धांसू बल्लेबाजी जारी रही और उन्हें दूसरे छोर से अहमद हुसैन का अच्छा साथ मिला. समीर ने अपना शतक 71 गेंदों में पूरा किया. समीर ने शानदार बैटिंग करते हुए 113 गेंदों में 172 रनों की लाजवाब पारी खेली. समीर की बेहतरीन इनिंग के बूते पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप के इतिहास के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही.
टीम इंडिया को पलटना होगा इतिहास
अंडर 19 एशिया कप का खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम को टूर्नामेंट का इतिहास पलटना होगा. फाइनल मैच में आजतक 300 से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हो सका है. वहीं, भारतीय टीम ने भी यूथ वनडे में 304 रनों से ज्यादा का लक्ष्य चेज नहीं किया है. भारतीय टीम ने 304 रनों का टारगेट साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ चेज किया था.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
20 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
42 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
53 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
57 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines