IND vs SA 2nd T20I Playing 11: कटक में धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं. सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला अब चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाना है. पहले टी-20 में भारतीय टीम की पिक्चर सुपरहिट रही थी. बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या का बल्ला जमकर गरजा था, तो गेंदबाजी में सभी बॉलर्स असरदार साबित हुए थे. हालांकि, टीम का टॉप ऑर्डर पहले टी-20 में बुरी तरह से फ्लॉप रहा था, जिसको देखते हुए टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर विचार कर सकता है.
संजू सैमसन का होगा कमबैक?
अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने उतरे शुभमन गिल पहले टी-20 में सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने थे. वहीं, अभिषेक भी 17 रन बनाकर आउट हुए थे. तिलक वर्मा नंबर चार पर कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे और उन्होंने 26 रन बनाने के बाद 32 गेंदें खेल ली थीं. वहीं, अक्षर पटेल भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके थे. टीम मैनेजमेंट जितेश शर्मा की जगह पर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. संजू नंबर चार या पांच पर उपयोगी साबित हो सकते हैं.
अर्शदीप को बैठना पड़ेगा बाहर?
अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में शानदार रहा था. अर्शदीप ने 2 ओवर के स्पेल में 14 रन देकर दो बड़े विकेट झटके थे. हालांकि, दूसरा टी-20 मु्ल्लांपुर में खेला जाना है, जहां स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है. ऐसे में अर्शदीप की जगह पर कुलदीप यादव को तीसरे स्पिनर के तौर पर उतारा जा सकता है.
भारत की सरजमीं पर यह पहला मौका था जब अर्शदीप और बुमराह एक साथ कोई टी-20 मैच खेले थे. वहीं, भारतीय टीम अगर अपने बैटिंग ऑर्डर को मजबूत करने पर विचार करती है, तो अर्शदीप के स्थान पर हर्षित राणा या फिर वॉशिंगटन सुंदर को आजमाया जा सकता है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा/संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
संबंधित खबरें
नमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
5 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
20 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
53 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
58 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines