T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने टेस्ट और वनडे में निराशाजनक प्रदर्शन किया है. सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो फिलहाल टीम में बने हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गंभीर का असली टेस्ट होने वाला है. अगर टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम नहीं करती है, तो फिर गंभीर एक फिर से फैंस के निशाने पर होने वाले हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने अब गंभीर को चेतावनी देते हुए बड़ा बयान दिया है.
गौतम गंभीर की कोचिंग करियर पर बोले मनोज तिवारी
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर हमेशा से ही आलोचकों के निशाने पर रहते हैं. अब केकेआर में उनके साथ खेले मनोज तिवारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अगर भारत टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीतता है, तो मुझे लगता है कि BCCI को गौतम गंभीर के बारे में एक बड़ा और मुश्किल फैसला लेना चाहिए. BCCI सचिव पहले ही कह चुके हैं कि गंभीर तब तक बने रहेंगे जब तक उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हो जाता और उन्हें हटाने का कोई सवाल ही नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि 2026 T20 वर्ल्ड कप में, अगर नतीजा नहीं आता है तो BCCI उन्हें हटा देगा और एक बड़ा फैसला लेगा.’ इससे पहले भी कई बार मनोज तिवारी गंभीर की आलोचना कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: अजित पवार के निधन पर भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, सचिन तेंदुलकर समेत इन खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
क्या टीम इंडिया में होगी वीवीएस लक्ष्मण की एंट्री?
पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी का मानना है कि वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के लिए बेहतर कोच हो सकते हैं. लक्ष्मण कई बार राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कोचिंग कर चुके हैं. लक्ष्मण के बारे में बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक प्रोसेस-ड्रिवन चीज होनी चाहिए, जब राहुल द्रविड़ कोच थे और कुछ टूर पर नहीं जाते थे, तो VVS लक्ष्मण जाते थे. इसलिए वह स्वाभाविक पसंद होने चाहिए.’ लक्ष्मण लंबे समय से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच का अगर PCB ने किया बायकॉट, तो देने पड़ेंगे 3,48,00,00,000 रुपये!
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines