IND vs UAE: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया के गेंदबाज यूएई के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए। टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए यूएई की पूरी टीम सिर्फ 57 रन बनाकर ढेर हो गई है। एक समय पर यूएई की टीम 47 रन पर 2 विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में दिख रही थी।
हालांकि, अगले कुछ पलों में मैच की पूरी तस्वीर ही बदल गई। कुलदीप यादव और शिवम दुबे की जोड़ी ने मिलकर यूएई के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। कुलदीप ने सिर्फ 7 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले, तो दुबे ने 4 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।
57 रनों पर ढेर यूएई
एशिया कप 2025 के दूसरे मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यूएई की शुरुआत सधी हुई रही और टीम की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। बुमराह की कमाल की यॉर्कर ने अलीशान शराफू की 22 रनों की पारी का अंत किया। वहीं, मुहम्मद जोहैब 2 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान मुहम्मद वसीम ने टीम की पारी को संभालने की कोशिश की और 22 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए।
हालांकि, कैप्टन के पवेलियन लौटने के साथ ही मानो यूएई के बल्लेबाजों में वापस लौटने की होड़ से मच गई। कुलदीप यादव ने यूएई के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर डाला। कुलदीप यूएई के बैटर्स के लिए अबूझ पहले साबित हुए। उन्होंने 2.1 ओवर के स्पेल में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट अपनी झोली में डाले। शिवम दुबे ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने सिर्फ 4 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
यूएई का सबसे घटिया प्रदर्शन
टी-20 इंटरनेशनल में यूएई का यह अब तक का सबसे घटिया प्रदर्शन भी है। 57 रन यूएई का टी-20 इंटरनेशल में सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले यूएई का लोएस्ट टोटल 62 रन था, जो उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ पिछले साल बनाया था। यूएई के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। टीम की ओर से सर्वाधइक 22 रन अलीशान शराफू ने बनाए। वरुण चक्रवर्ती, बुमराह और अक्षर पटेल ने भी एक-एक विकेट चटकाया।
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
31 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines