AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया की टीम का हाल के समय में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में आकर टी20 सीरीज हराया था. अब ऑस्ट्रेलिया की टीम अक्टूबर महीने में न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है. टी20 विश्व कप 2026 को नजर में रखते हुए ये दोनों सीरीज बेहद अहम होने वाली है. ऐसे में इस सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है. मैच विनर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंजर्ड हो गए हैं.
ग्लेन मैक्सवेल को हुई हैरान करने वाली इंजरी
ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम जब न्यूजीलैंड में अभ्यास कर रही थी. उस समय टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल मिचेल ओवेन से टकरा गए और उनके हाथ में इंजरी हो गई. जिसके कारण ही वो न्यूजीलैंड सीरीज से तो बाहर हो गए हैं, लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. मैक्सवेल के टीम से बाहर होने के बाद अब जोश फिलिप को टी20 सीरीज से जोड़ा गया है. हालांकि फिलहाल उनकी प्लेइंग 11 में जगह पक्की नहीं नजर आ रही है.
करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं मैक्सवेल
लंबे समय से वाइट बॉल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच विनर खिलाड़ी रहे ग्लेन मैक्सवेल अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. जहां पर उनका अगला लक्ष्य टी20 विश्व कप 2026 खेलना है. ये विश्व कप भारतीय सरजमीं पर खेला जाना है. जहां पर आईपीएल के कारण मैक्सवेल बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम चाहेगी की ग्लेन मैक्सवेल उनकी टीम का हिस्सा हो. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास मैक्सवेल जैसा अच्छा स्पिन ऑलराउंडर नहीं है. ऐसे में उनका जल्दी फिट होना मिचेल मार्श की टीम के लिए बहुत ज्यादा अहम है.
ये भी पढ़ें: Asia Cup का फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया के सितारों को नहीं मिलेगा आराम, अब अहमदाबाद में शुरू हुआ अभ्यास
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines