Team India T20 World Cup Squad Announcement: भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी चल रही है. इस आईसीसी टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाला है. जिसके लिए आज टीम इंडिया का ऐलान होना है. टीम के ऐलान से पहले मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर की परेशानी बढ़ी हुई है. 5 खिलाड़ियों के सिलेक्शन को लेकर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. इन खिलाड़ियों में से कुछ टीम का हिस्सा हैं, वहीं कुछ बाहर हो गए हैं.
शुभमन गिल
टीम इंडिया में टी20 फॉर्मेट के उपकप्तान शुभमन गिल हैं. गिल का मौजूदा समय में फॉर्म बहुत ही खराब रहा है. ऐसे में उनकी टीम में जगह को लेकर भी सवाल उठ रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में अगर गिल को जगह देनी है या नहीं ये फिलहाल गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के सामने सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है.
वाशिंगटन सुंदर
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी फिलहाल टीम में नजर आ रहे हैं. हालांकि गेंद के साथ उनकी फॉर्म बहुत अच्छी नहीं है. ऐसे में उनको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. भारतीय परिस्थितियों में वर्ल्ड कप होने के कारण सुंदर को मौका दिया जा सकता है. हालांकि सुंदर के चयन को लेकर भी गौतम गंभीर और अजीत अगरकर बहुत विचार कर रहे होंगे.
रिंकू सिंह
टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू सिंह को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म है. रिंकू सिंह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम से बाहर कर दिया गया है, लेकिन फैंस चाहते हैं कि इस खिलाड़ी को टीम में मौका मिले. रिंकू का बतौर फिनिशर रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा है. ऐसे में गंभीर-अगरकर की चर्चा इस खिलाड़ी को लेकर चल रही है.
ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है. उनके शानदार प्रदर्शन ने भी गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की परेशानी को बढ़ा दिया है. किशन की फॉर्म को देखते हुए उन्हें कमबैक का मौका नहीं देना भी बहुत मुश्किल भरा फैसला होगा.
ये भी पढ़ें: News 24 की खबर पर मुहर, विराट के बाद अब रोहित शर्मा भी खेलेंगे ये बड़ा टूर्नामेंट, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच
ऋषभ पंत
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म है. पंत ने लंबे समय से टी20 टीम में नहीं खेला है, लेकिन अनुभवी खिलाड़ी होने के कारण उन्हें दोबारा टीम में मौका दिया जा सकता है. पंत को लेकर भी गौतम गंभीर और अजीत अगरकर बहुत ज्यादा चर्चा कर रहे होंगे.
ये भी पढ़ें: क्या टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव को आखिरी बार मिलेगी कप्तानी, जानिए क्यों बन रहे हैं ऐसे हालात?
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines