हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 वर्ल्ड कप में मैच वेन्यू बदलने को लेकर हार नहीं मान रहा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, क्या नई अपील से बदलेगा फैसला?

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश और बीसीसीआई के बीच हुए विवाद के कारण ही अब बीसीबी ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलने का फैसला किया. जिसके कारण ही अब आईसीसी उन्हें इस टूर्नामेंट से ही बाहर करने वाली है. हालांकि इस विवाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी हार मानने को तैयार नहीं है. उन्होंने अब आईसीसी विवाद समाधान समिति के सामने अपील की है. 

विज्ञापन
ICC and Bangladesh Cricket Team

T20 World Cup 2026: आईसीसी अब बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ही बाहर करने का प्लान बना रही है. भारत में इस आईसीसी इवेंट को नहीं खेलने का ऐलान कर चुकी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड वेन्यू में बदलाव को लेकर अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है. उन्होंने अब आईसीसी विवाद समाधान समिति के सामने अपील की है. बीसीबी अभी भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की उम्मीद लगाए हुए है. वहीं आईसीसी ने अब स्कॉटलैंड से बात शुरू कर दी है! 

बांग्लादेश नहीं मान रहा है हार 

मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलने का फैसला किया. आईसीसी ने अब साफ कर दिया है कि उन्हें अपने मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे. बोर्ड अब टी20 वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल में बदलाव करने को तैयार नहीं है. जिसके कारण ही बांग्लादेश की टीम अब भारत में नहीं खेलना चाहती है. आईसीसी ने जिसके कारण ही अब बांग्लादेश को रिप्लेस करने के लिए स्कॉटलैंड से बात करनी शुरू कर दी है. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अब आईसीसी विवाद समाधान समिति  के सामने अपील की है. उन्हें उम्मीद है कि इससे उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिल जाएगा. बीसीबी अभी भी शेड्यूल में बदलाव होने की उम्मीद लगा रही है.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, युवा स्टार को पहली बार मिली टीम में जगह 

विज्ञापन

समिति भी नहीं कर पाएगी कोई बड़ा बदलाव 

भले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपील कर दी है, लेकिन आईसीसी विवाद समाधान समिति के पास बहुत ज्यादा पावर नहीं है. ऐसे में बांग्लादेश की समस्या का समाधान नहीं होने वाला है. DRC के टर्म्स ऑफ रेफरेंस के क्लॉज 1.3 के अनुसार ‘कमेटी ICC या ICC के मेमोरेंडम और आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन या ICC के किसी भी नियम या रेगुलेशन के तहत बनी किसी भी फैसले लेने वाली बॉडी के फैसलों के खिलाफ अपील बॉडी के तौर पर काम नहीं करेगी…’

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 से पहले आई टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर, बीच मैच में चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola