T20 World Cup 2024 Team India: वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होना है। शुक्रवार 5 जनवरी को इसका शेड्यूल भी जारी हो गया था। टीम इंडिया 5 जून से आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपना अभियान शुरू करेगी। जबकि 9 जून को इस टूर्नामेंट का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होना है। लेकिन अब जो समीकरण निकल कर आ रहा है उस हिसाब से टीम इंडिया के इस शेड्यूल से भारतीय फैंस और खुद भारतीय टीम के लिए भी मुसीबत बन सकती है।
टीम इंडिया के लिए क्यों मुसीबत?
इसका कारण यह है कि भारतीय टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, यूएसए और कनाडा के साथ मौजूद है। यानी टीम इंडिया ग्रुप स्टेज की बाधा तो आसानी से पार कर सकती है। मगर भारतीय टीम के लिए ग्रुप डिवीजन के कारण सुपर 8 का जो समीकरण बन रहा है वो है असली चिंता का कारण। इसी कारण टीम इंडिया को सुपर 8 से बाहर भी होना पड़ सकता है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और पांच-पांच टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है।
सुपर 8 से होना पड़ सकता है बाहर
सभी चार ग्रुप में से टॉप दो टीमें ही सुपर 8 में जगह बनाएंगी। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की सुपर 8 में जाने की उम्मीदें लगाई जा सकती हैं अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ। इसके बाद सुपर 8 में एक टीम को तीन मुकाबले खेलने हैं। यहां अगर टीम दो मुकाबले हार गई तो उसको बाहर होना पड़ सकता है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया/इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका जैसी टीमों से सुपर 8 में भिड़ना पड़ सकता है। अगर भारतीय टीम का प्रदर्शन डगमगाया तो उसे सुपर 8 से बाहर जाना पड़ सकता है।
T20 World Cup 2024 Full Schedule (Image- News24)
अब मैचों के शेड्यूल की बात करें तो अगर टीम इंडिया ग्रुप ए से टॉप पर रहती है तो उसका मुकाबला C1 (न्यूजीलैंड संभवत:), D2 (श्रीलंका/बांग्लादेश संभवत:) और B2 (ऑस्ट्रेलिया/इंग्लैंड संभवत:) से हो सकता है। वहीं अगर टीम इंडिया ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहती है तो उसका मुकाबला D1 (साउथ अफ्रीका संभवत:), C2 (वेस्टइंडीज/अफगानिस्तान संभवत:) और B1 (ऑस्ट्रेलिया/इंग्लैंड संभवत:) से हो सकता है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारत-पाक मैच के पोस्टर पर रोहित की जगह हार्दिक की तस्वीर, उठा बड़ा सवाल
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी, कब-कब होगा टीम इंडिया का मुकाबला
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
8 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
18 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
18 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
33 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines