T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत के दोनों दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बड़ा अपडेट आया है। अपडेट में बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज के लिए किसी भी समय टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है। ऐसे में कोहली और रोहित की टीम में वापसी से दो खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: जीत के बाद कैसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल, BCCI ने शेयर किया Unseen वीडियो
2 युवा खिलाड़ी होंगे टीम से बाहर
रोहित और विराट की वापसी की खबर से फैंस में तो खुशी की लहर है ही, लेकिन दूसरी ओर दोनों दिग्गजों के आने से दो युवा खिलाड़ियों का टीम से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। ये दोनों ही युवा लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन अब उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे, इसका सीधा अर्थ है कि वह टी20 विश्व कप में भी खेलते दिखेंगे, ऐसे में चलिए आपको बताते हैं अब किन 2 युवा खिलाड़ियों को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- Sunil Gavaskar ने विदेशी टीम को लगाई लताड़, कहा- ‘सभी को BCCI से सिर्फ फायदा चाहिए, अगर…’
जितेश शर्मा का खेलना मुश्किल
भारत के स्टार खिलाड़ी जितेश शर्मा का टीम से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। जितेश शर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया गया था। उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को प्रभावित भी किया था, लेकिन अब रोहित और विराट की वापसी से उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। इसके अलावा दूसरे खिलाड़ी हैं स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़। उन्हें भी रोहित और विराट की वापसी से बाहर जाना पड़ सकता है। रुतुराज गायकवाड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान मौका दिया गया था। इस दौरान वह चोटिल हो गए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान भी उन्हें मौका नहीं मिला था। अब टी20 विश्व कप से भी खिलाड़ी का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
10 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines