T20 WC 2024 Qualifier: अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। साल 2024 टी20 विश्व कप के लिए 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। इसको लेकर क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है। इस क्वालीफायर मुकाबले के बाद यह तय होगा कि कौन सी 20 टीमें अगले साल होने वाली टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली है। इस क्वालीफायर मुकाबले में युगांडा ने एक मुख्य टीम को बड़ा झटका दे दिया है। यह इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर है। युगांडा की उलटफेर करने के बाद अब एक मुख्य टीम विश्व नहीं खेलने की कगार पर है।
ये भी पढ़ें;- IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में पीटा, ये रहे टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो
अगले साल 20 टीमें खेलेगी विश्व कप
गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अफ्रीका रीजन में क्वालीफायर खेले जा रहे हैं। इस क्वालीफायर में 26 नवंबर को युगांडा और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में युगांडा ने जिम्बाब्वे को चारों खाने चित कर दिया है। ऐसे में अब जिम्बाब्वे का विश्व कप खेलना भी काफी मुश्किल हो गया है। बता दें कि इस क्वालीफायर की सिर्फ टॉप की दो टीमें ही अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकेगी। ऐसे में युगांडा ने जिम्बाब्वे को हराकर बड़ा झटका दे दिया है। अब जिम्बाब्वे का टॉप 20 टीमों में भी जगह बनाना मुश्किल हो गया है। यह क्वालीफायर 7 टीमों के बीच खेला जा रहा है, जिसमें युगांडा अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड! वर्ल्ड कप मैच से भी ज्यादा लोगों ने देखा मुकाबला
3 में से 2 मैच हार चुकी है जिम्बाब्वे
क्वालीफायर की टॉप टीमों की बात करें, तो नामीबिया और केन्या पहले और दूसरे स्थान पर है। युगांडा तीसरे स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। युगांडा ने जिम्बाब्वे को हराकर इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे आईसीसी की मुख्य सदस्य है, लेकिन अब टी20 विश्व कप से उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। जिम्बाब्वे इस क्वालीफायर में अभी तक 3 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से 2 मुकाबले में हार मिली है। इससे पहले नामीबिया ने जिम्बाब्वे को हार का स्वाद चखाया था।
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
36 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
40 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines