T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2024 इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। जिसके लिए आईसीसी ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में आइजनहावर पार्क जगह चुनी है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक यहां कोई स्टेडियम नहीं बना है।
अगर कोई भारत बनाम पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2024 में होने वाले मैच की जानकारी गूगल पर लेना चाहता है तो गूगल यहां एक पार्क दिखाता है जहां बच्चें खेलते हुए दिखआई देते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर कैसे यहां इतना बड़ा मैच हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक आइजनहावर पार्क भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए पहली पसंद नहीं था। यहां के स्थानीय लोग क्रिकेट स्टेडियम बनाने को लेकर राजी नहीं थे।
इसको लेकर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट पीटर डेला पेन्ना ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आइजनहावर पार्क अभी भी एक पार्क है जहां स्थानीय लोग बच्चों के साथ अपनी शाम का आनंद लेना जारी रखते हैं और मैदान को लेकर यहां कोई काम नजर नहीं आता। टी20 विश्व कप 2024 के लिए नासाउ काउंटी, एनवाई क्रिकेट स्टेडियम साइट वर्तमान में ऐसी दिखती है।
ये भी पढ़ें:- मैच के बीच अंपायर्स को क्यों निकाला गया मैदान से बाहर? सामने आई बड़ी वजह
टी20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर यूएसए पर उठे सवाल
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर अभी तक अमेरिका में स्टेडियम तैयार नहीं है। जिसके बाद अब टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी को लेकर अमेरिका पर सवाल उठ रहे हैं। अगर जून तक मैदान तैयार नहीं होता है तो फिर यहां मैच नहीं हो पाएगा।
ऐसे में न्यूयॉर्क शहर के पास काफी कम समय बचा है अगर उसको स्टेडियम तैयार कराना है तो काम फरवरी महीने से ही शुरू करना होगा। 34 हजार दर्शकों वाले स्टेडियम बनने का आईसीसी से वादा किया गया था। मगर अभी तक यहां स्टेडियम बनने का काम तक शुरू नहीं हो पाया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines