T20 World Cup 2024 Tickets: 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होगा 9 जून को न्यूयॉर्क में होने वाला भारत और पाकिस्तान का मुकाबला। अब इस टूर्नामेंट में जब 5 महीने शेष हैं तो आईसीसी द्वारा इसके टिकट की विंडो खोल दी गई है। गुरुवार 1 फरवरी की शाम आईसीसी ने एक प्रोमो शेयर किया और इसके साथ टिकट बुकिंग के लिए एक लिंक दिया। इस लिंक पर क्लिक करके फैंस अपना टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, विंडो खुलते ही इसकी डिमांड बढ़ गई और इसे खुलने में काफी टाइम लगने लगा।
कब तक खुली रहेगी विंडो?
आईसीसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह विंडो भारतीय समयानुसार 8 फरवरी की सुबह 10.30 बजे तक खुली रहेगी। वहीं 7 फरवरी को 11.59 PM (EST) तक यह विंडो खुली रहेगी। इस टूर्नामेंट का आगाज 1 जून से होगा और 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होगा। इसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
आईसीसी ने अपने एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि फैंस को अगर वर्ल्ड कप के लिए अपना टिकट पक्का करना है तो उन्हें साइन अप करना होगा। टिकट का बैलट अब खुल चुका है और 7 फरवरी तक खुला रहेगा। जो भी फैंस टिकट बुक करना चाहते हैं जल्द ही पूरे प्रोसेस को अपना सकते हैं।
क्या होगा इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट?
इस टूर्नामेंट के लिए 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप ए में आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए और कनाडा के साथ जगह मिली है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला वर्ल्ड कप में 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 9 को पाकिस्तान, 12 को यूएसए और 15 को कनाडा से टीम का मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप दो-दो टीमें सुपर 8 में पहुंचेंगी। यहां से चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी उसके बाद फाइनल मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, स्पिनर या पेसर; विशाखापट्टनम की पिच पर किसे मिलेगा फायदा
यह भी पढ़ें- Virat Kohli, IND vs ENG: कोहली पूरी टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर? भारत में ही नहीं हैं विराट!
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
6 mins agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
20 mins agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
50 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 hr agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
4 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
5 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines