T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से 2024 में आयोजित किए जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन का दौर जारी है। विश्वकप में कुल 20 टीमें भाग लेने वाली है जिसमें से 15 टीमें सिलेक्ट हो गई है। वहीं बची हुई टीमों का चयन क्वालिफायर्स राउंड खेलकर किया जा रहा है। जिसमें से गुरुवार तक तीन टीमें सिलेक्ट हो गई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 आगाज जून में होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टॉप-8 टीमों समेत, आईसीसी रैंकिंग के टॉप-10 में मौजूद दो टीमों ने डायरेक्ट क्वालीफाई किया, वहीं मेजबान होने के नाते वेस्टइंडीज और अमेरिका को भी सीधा टिकट मिला। इसके अलावा क्वालीफायर्स राउंड खेलकर 3 और टीमों ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
स्कॉटलैंड और आयरलैंड ने किया क्वालिफाई
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूरोप रीजन क्वालीफायर से गुरुवार, 27 जुलाई को दो टीमों ने क्वालीफाई कर लिया। स्कॉटलैंड ने अगले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए डेनमार्क को 33 रनों से हराया, वहीं जर्मनी के खिलाफ खेला जाने वाला मैच रद्द होने के कारण आयरलैंड को भी क्वालिफिकेशन की टिकट हासिल हो गया। बाकि टीमों का चयन अलग जगहों पर खेले जाने वाले क्वालिफायर्स के माध्यम से किया जाएगा।
T20 World Cup 2024: अब तक इन टीमों का हुआ चयन
विश्वकप के लिए वेस्टइंडीज, अमेरिका, आयरलैंड, पपुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड के अलावा भारत, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगाानिस्तान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स ने क्वालिफाई कर लिया है।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines