NZ vs SL T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022( T20 World Cup 2022) में आज एशिया कप की चैंपियन श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग का फैसला किया और श्रीलंका के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा।
शुरूआत में गंवाए विकेट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरूआत बेहद ही खराब रही। टीम ने पहले तीन ओवर में ही अपने दोनों ओपनर डेविड कॉन्वे और फिन एलेन का विकेट गंवा दिया। वहीं चौथे ओवर में कप्तान केन विलियमसम भी चलते बने। हालांकि इस खराब स्टार्ट के बाद ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला और शतकीय पारी खेली।
ग्लेन फिलिप्स ने खेली शतकीय पारी
दो विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली और श्रीलंका की टीम को धुटने पर ला दिया। फिलिप्स ने 162 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए और अंत तक पारी को संभाले रखा और आखिरी ओवर में आउट हुए। वहींडेरिल मिचेल ने भी उनका साथ निभाया।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (C), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा।
विराट ने कहा- ‘पीछे मैदान बड़ा है पर वहीं मारो..’ सूर्या ने बताई नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर की कहानी, देखें वीडियो
विराट ने कहा- ‘पीछे मैदान बड़ा है पर वहीं मारो..’ सूर्या ने बताई नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर की कहानी, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर
बता दें कि दोनों टीमें टी20 विश्व कप में दो दो मैच खेल चुकी हैं। कीवी टीम के दो मैच से तीन अंक हैं और वह ग्रुप एक के प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है जबकि श्रीलंका के इतने ही मैचों में दो अंक हैं और वह पांचवें नंबर पर है।
कीवी टीम इस मुकाबले को जीतने के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पांच अंकों के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी। वहीं श्रीलंका की टीम इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह अंक तालिका में आगे बढ़ जाएगी और इस ग्रूप में कांपिटिशन और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
59 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines