हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2022: बदल सकते हैं Semi-Final के समीकरण, बारिश और पाकिस्तान न बिगाड़ दे टीम इंडिया का खेल

विज्ञापन
IND vs BAN

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के तहत भारत-बांग्लादेश के बीच बुधवार को बड़ा मुकाबला होगा। टीम इंडिया को हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी, वर्ना उसके लिए सेमीफाइनल की चुनौती बढ़ जाएगी। इस बीच खबर है कि बारिश खेल बिगाड़ सकती है। एडिलेड ओवल में होने वाले मैच में भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश की संभावना बन गई है। मंगलवार को एडिलेड में खूब बारिश हुई। एडिलेड में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। अब इस बात की चिंता बढ़ गई है कि कहीं बारिश खेल न बिगाड़ दे। एडिलेड में मौसम के पूर्वानुमान से पता चलता है कि बुधवार को भी बारिश होगी, हालांकि ये तेज नहीं होगी।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ‘इन 2 मजबूत टीमों के बीच होगा फाइनल’…मिताली राज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

70 प्रतिशत बारिश की संभावना

एडिलेड में बारिश की संभावना के साथ बादल छाए हुए हैं। स्थानीय स्तर पर तापमान में भारी गिरावट संभव है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मौसम विज्ञान ब्यूरो के अनुसार 25 से 35 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। आंधी की भी संभावना है। छोटे ओले भी पड़ सकते हैं। मैच के दिन 2 नवंबर को बादल छाए रहेंगे। बारिश की 70% तक संभावना है, लेकिन ये केवल 1-3 मिमी वर्षा के साथ हल्की बारिश होगी। यदि टीम इंडिया का मैच धुलता है तो चुनौती बढ़ सकती है।

विज्ञापन

बारिश से धुला मैच तो…

भारत के पास अब तक 3 मैचों में 4 अंक हैं। वहीं बांग्लादेश के पास भी 4 अंक हैं, लेकिन उसकी नेट रन रेट -1.533 है। टीम इंडिया की नेट रन रेट काफी अच्छी है। भारत के पास 0.844 की एनआरआर है। यदि ये मैच बारिश से धुलता है तो दोनों टीमों के पास 5-5 अंक हो जाएंगे, ऐसे में सेमीफाइनल का पेंच फंस सकता है। फिर टीम इंडिया को हर हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ अगला मैच जीतना होगा। तब जाकर उसकी संभावना बनेंगी। वहीं पाकिस्तान भी रेस से बाहर नहीं है। पाकिस्तान यदि अपने दोनों मुकाबले जीत लेता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे। ऐसे में वह टक्कर में आ सकती है।

जीत की पूरी उम्मीद

हालांकि टीम इंडिया को अपनी जीत की पूरी उम्मीद है क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ उसके पास काफी बेहतर रिकॉर्ड है, लेकिन वर्ल्ड कप में किसी भी टीम को कम नहीं आंका जा सकता। भारतीय टीम के अगले दोनों मैच जीतने से 8 अंक होंगे, जिससे पाकिस्तान पूरी तरह बाहर हो सकती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल में किस तरह क्वालिफाई कर सकती हैं श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया, जानिए समीकरण

पांच अंक के साथ टॉप पर काबिज साउथ अफ्रीका कम से कम एक मैच जीतकर भी पाकिस्तान को बाहर कर सकती है। इसी ग्रुप में जिम्बाब्वे भी सेमीफाइनल के लिए चुनौती दे सकती है। उसके पास 3 अंक हैं। जिम्बाब्वे का अगला मुकाबला बुधवार को नीदरलैंड और उसके बाद 6 नवंबर को इंडिया से है। नीदरलैंड को शिकस्त देकर जिम्बाब्वे सेमीफाइनल के लिए चुनौती पेश कर सकती है। देखना होगा कि इस दिलचस्प मुकाबले में कौनसी टीम सेमीफाइनल का टिकट कटाती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola