नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप के तहत टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को पहला वार्मअप मैच खेलेगी। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें जमी हैं क्योंकि ये दो वार्मअप मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन तय कर देंगे।
टीम इंडिया अपने पहले वार्मअप मुकाबले के लिए जी-जान से जुटी है। रविवार को टीम ने गाबा में नेट्स प्रेक्टि्स की। इस दौरान विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों का बल्ला गूंज उठा। किंग कोहली का बल्ला खूब दहाड़ा और उन्होंने कई करारे शॉट लगाए। विराट कोहली इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि वे इस टी 20 वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर शतकों का सूखा खत्म किया था। इसके बाद वे एक हाफ सेंचुरी समेत नाबाद 49 रन जड़ चुके हैं। कोहली टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं।
बहरहाल, देखना होगा कि विराट इस टूर्नामेंट में किस तरह प्रदर्शन करते हैं। टीम इंडिया की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के लिए मोहम्मद शमी को शामिल किया जा सकता है। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वार्मअप मैच में उतारा जा सकता है। जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए शमी के पास तैयारी के लिए ये दो मैच होंगे। इसके बाद मुख्य टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा। ऐसे में उनके लिए वार्मअप मैच काफी महत्वूपर्ण होंगे।
ये हो सकती है इंडिया की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines