हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs ENG: आतिशबाजी के बीच जोस बटलर ने उठाई चमचमाती ट्रॉफी, खुशी से झूम उठी इंग्लैंड, देखें वीडियो

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 final PAK vs ENG Jos Buttler

PAK vs ENG: इंग्लैंड एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। जैसे ही बेन स्टोक्स ने जीत का चौका ठोका, इंग्लैंड के खेमे में जश्न शुरू हो गया। इंग्लिश फैंस के चेहरे पर इस बड़ी जीत की खुशी साफ नजर आई। इसके बाद जब कप्तान जोस बटलर को ट्रॉफी थमाई गई तो आगे की लाइन में खड़े मोईन अली, आदिल रशीद और मार्क वुड समेत पूरी टीम खुशी से उछल पड़ी। इसके बाद आतिशबाजी शुरू हो गई। चमचमाती ट्रॉफी हाथ में लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी खुशी से सराबोर दिखे।

अभी पढ़ें – ENG vs PAK: भारत की हार पर छिड़का था नमक, अंग्रेजों ने दबोचा तो ‘भीगी बिल्ली’ बने PM शरीफ, दिया ये रिएक्शन

 

https://twitter.com/englandcricket/status/1591776649582104577

विज्ञापन

सही साबित हुआ गेंदबाजी का निर्णय

अहम मुकाबले में इंग्लैंड का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 138 रन बनाए।
महामुकाबले में कप्तान बाबर आजम 32, मोहम्मद रिजवान 15, मोहम्मद हैरिस 8, शान मसूद 38 और इफ्तिखार अहमद डक पर पवेलियन लौट गए। शादाब खान 20, मोहम्मद नवाज 5 और मोहम्मद वसीम ने 4 रन ही बना सके। इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आदिल रशीद 2, क्रिस जॉर्डन 2 और बेन स्टोक्स एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

https://twitter.com/englandcricket/status/1591771239299026946

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी 2.1 ओवर ही कर सके

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को शाहीन और रउफ ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन बाद में दूसरे गेंदबाज इस लय को बरकरार नहीं रख सके। बीच में शाहीन की चोट भी पाकिस्तान की जीत में रोड़ा बनी। शाहीन इस महामुकाबले में चोटिल होने के बाद सिर्फ 1 गेंद फेंक सके, इसके बाद वे डगआउट में चले गए।

शाहीन ने कुल 2.1 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट निकाला। इस तरह पाकिस्तान की टीम 1992 वर्ल्ड कप जीतने के 30 साल बाद इतिहास दोहराने से चूक गई। वहीं इंग्लैंड 12 साल बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। इंग्लैंड ने 2010 में अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद वो 2016 में फाइनल में पहुंची, लेकिन वेस्ट इंडीज से हार गई। अब इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के मामले में विंडीज की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने खेली मैच विनिंग पारी

पावरप्ले में इंग्लैंड के लिए काल बन रहे गेंदबाजों को बेन स्टोक्स ने संभाला और जीत दिलाने की जिम्मेदारी कंधे पर उठाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट महज 45 रन पर गिर गए थे। जोस बटलर 17 गेंदों में 26 रन ही बना सके। जबकि एलेक्स हेल्स 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फिल साल्ट भी चले गए।

https://twitter.com/englandcricket/status/1591766734511476737

विज्ञापन

 

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: ‘शाहीन अफरीदी की चोट से मैच पर पड़ा असर…’, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने 9 गेंदों में 10 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए बेन स्टोक्स ने अहम मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और 47 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का ठोक शानदार अर्धशतक जमा डाला। स्टोक्स शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत के मुहाने पर ले गए। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उनके चेहरे पर इस ऐतिहासिक जीत की खुशी नजर आई। उन्होंने जैसे ही जीत का रन लिया वे जोश में आ गए और मैदान पर भागने लगे। इधर डगआउट में बैठी इंग्लिश टीम और स्टेडियम में बैठे फैंस भी जोश से भर गए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola