नई दिल्ली: बुधवार को टी20 विश्व कप 2022 ग्रुप 2 मैच में बांग्लादेश पर भारत की जीत ने सेमीफाइनल के समीकरण बदल दिए हें। टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका 5 अंकों के साथ दूसरे, 4 अंकों के साथ बांग्लादेश तीसरे और 3 अंकों के साथ जिम्बाब्वे चौथे स्थान पर काबिज है।
पाकिस्तान और नीदरलैंड दो-दो अंकों के साथ पांचवें और छठे स्थान पर हैं। भारत की जीत के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की चुनौती बढ़ गई है, लेकिन पाकिस्तान के लिए अभी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। उसके पास अभी भी टूर्नामेंट में दो मैच बाकी हैं। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 3 नवंबर को साउथ अफ्रीका और 6 नवंबर को बांग्लादेश से होगा। पाकिस्तान इन मैचों में वापसी कर सकती है। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में किस तरह वापसी कर सकती है आइए जानते हैं…
अभी पढ़ें – IND vs BAN: क्या लौट आया पुराना विराट…? हर्षा भोगले के सवाल का कोहली ने दिया मजेदार जवाब
पहला समीकरण:
पाकिस्तान अपने दोनों मैच में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ जीत करनी होगी। वहीं उसे ये उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका नीदरलैंड से हार जाए। अगर बारिश के कारण भी नीदरलैंड-दक्षिण अफ्रीका का मैच रद्द हो जाता है तो भी पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है क्योंकि पाकिस्तान से हारने और नीदरलैंड के खिलाफ एक अंक मिलने से उसके 6 अंक ही होंगे। हालांकि साउथ अफ्रीका की नेट रन रेट फिलहाल पाकिस्तान से काफी बेहतर है। उसके पास 2.272 की एनआरआर है, जबकि पाकिस्तान की एनआरआर 0.765 है। ऐसे में उसे अपने अगले दो मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: क्या मुझमें अंपायर्स को…? शाकिब-अल-हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तोड़ी चुप्पी
दूसरा समीकरण:
यदि पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीतता है और भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े अंतर से हार जाता है ताकि इंडिया का नेट रन रेट पाकिस्तान से नीचे चला जाएगा। ऐसे में 6-6 अंकों के साथ भारत-पाकिस्तान एक मंच पर आ जाएंगी और यदि पाकिस्तान का नेट रन रेट बेहतर होता है तो वह क्वालिफाई कर जाएगी। व्यावहारिक रूप से, दूसरा परिदृश्य पहले की तुलना में अविश्वसनीय रूप से कम मुमकिन लगता है। हालांकि दोनों ही स्थितियां पाकिस्तान के लिए आसान नहीं हैं। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को टूर्नामेंट में खुद को बचाए रखने के लिए पहले गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार उनकी सभी उम्मीदों पर पानी फेर देगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines