नई दिल्ली: ICC T20 विश्व कप की शुरुआत रविवार से क्वालीफायर मुकाबलों से होगी। पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला श्रीलंका-नामीबिया और दूसरा मैच नीदरलैंड-यूएई के बीच होगा। एशिया कप 2022 और 2014 के वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका का सामना पहले दौर के ग्रुप ए में जिलॉन्ग के कार्दिनिया पार्क स्टेडियम में नामीबिया से होगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से होगी।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ‘हम बहुत मिस करेंगे’…रोहित शर्मा को पूरे वर्ल्ड कप में सताएगी इस खिलाड़ी की याद
इसके बाद शाम को उसी स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात का सामना नीदरलैंड से होगा। नामीबिया, संयुक्त अरब अमीरात और नीदरलैंड के साथ श्रीलंका सुपर 12 स्थान की जंग में शामिल है।
अच्छे टूर्नामेंट की उम्मीद
मेलबर्न में श्रीलंका के कप्तान शनाका ने कहा- “एक बहुत अच्छे एशिया कप के बाद हम बहुत आश्वस्त हैं। वातावरण वास्तव में अच्छा है। हम अपनी बल्लेबाजी पर अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। गर्मियों की शुरुआत में परिस्थितियां कुछ अलग होंगी, इसलिए हम वास्तव में उस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा- हम चुनौती के लिए तैयार हैं इसलिए हम एक अच्छे टूर्नामेंट की उम्मीद कर रहे हैं।” विश्व कप से पहले अपनी टीम की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर शनाका ने कहा- दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमारा हमारे साथ वापस आ गए हैं, इसलिए उन्होंने एशिया कप से आने वाले प्लस पॉइंट हैं। नामीबिया ने 2021 में टी 20 विश्व कप की शुरुआत में सुपर 12 चरण में प्रवेश किया था।
पहले दिन के मुकाबले
Sri Lanka vs Namibia
16 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे
सिमोंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग
UAE vs Netherlands
16 अक्टूबर, शाम 7 बजे से
सिमोंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग
अभी पढ़ें – T20 world cup 2022, UAE vs NED: यूएई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
यहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
श्रीलंका और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप का पहला मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। जबकि Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
53 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
8 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
9 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines