हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं..' कोहली को लेकर नए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Roger Binny Virat Kohli

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम ने अपने शुरूआती दोनों मैच जीत लिए हैं। जिसमें से सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में मिली है। इस मैच में भारतीय टीम के चेज मास्टर विराट कोहली ने 82 रनों की पारी खेलकर सभी को अपना मुरीद बना लिया।

कोहली की इस पारी की तमाम एक्सपर्ट्स के बाद अब बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) ने भी तारीफ की है और कहा है कि कोहली को किसी को भी कुछ साबित करने की आवश्यकता नहीं है।

अभी पढ़ें – छक्के से पूरा किया था अर्धशतक, विराट ने मनाया था जश्न..बेहतरीन पल को दोबारा देख चहकते दिखे सूर्यकुमार यादव, देखें Video

विज्ञापन

मेरे लिए ये एक सपने जैसा था- रोजर बिन्नी

दरअसल कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसीएशन द्वारा शु्क्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने विराट कोहली की खुब तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘ मेरे लिए ये एक सपने जैसा था। इसका अंदाजा नहीं लगा सकते कि स्टेडियम में कोहली किस तरह से शॉट लगा रहे थे। ये शानदार जीत थी।

बिन्नी ने कहा कि आप इस तरह के मुकाबले नहीं देखते, जहां ज्यादातर समय मुकाबला पाकिस्तान के पक्ष में था, मगर अचानक भारत वापसी कर लें। ये खेल के लिए अच्छा है, क्योंकि फैंस ऐसे ही मुकाबले चाहते हैं। विराट कोहली की वापसी पर बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। कोहली क्लास प्लेयर हैं। वो दबाव में और भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन

‘उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं..’ कोहली को लेकर नए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने दिया बड़ा बयान

लगातार तीसरी जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा ब्रिगेड ने अपने पहले 2 मुकाबले जीत लिए। सबसे पहले उसने पाकिस्तान को हराया फिर नीदलैंड को मात दी। अब बारी साउथ अफ्रीका की है। भारत रविवार 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलेगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola