AUS vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछले साल की रनर-अप न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बेटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने धमाकेदार शुरूआत की और ऑस्ट्रेलिया को 201 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इसमें डेविड कॉन्वे की 92 रनों की पारी ने सबसे ज्यादा योगदान दिया।
फिन एलन ने खेली ताबड़तोड़ पारी
डेविड कॉन्वे के साथ बेटिंग करने उतरे फिन एलन ने आते ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी की कमर तोड़ दी और हर बॉलर की धुलाई की। उन्होंने 16 गेंदो पर 262 की स्ट्राइक रेट से 42 रना बनाए। इस पारी में उन्होंने कई बेहतरीन शॉट्स खेले। उनकी ही बल्लेबाजी के ही बदौलत टीम का स्कोर 8 ओवर में ही 80 रन का आंकड़ा छूं लिया था। उनकी पारी को आखिरकार जॉश हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड कर समाप्त किया।
https://twitter.com/ICC/status/1583742948612706304
डेविड कॉन्वे ने खेली धूंधाधार पारी
वहीं न्यूजीलैंड को इस स्कोर तक ले जाने में सबसे ज्यादा योगदान डेविड कॉन्वे का रहा। ओपनिंग करने आए कॉन्वे अंत तक टीके रहे और टीम के स्कोर को आगे की ओर बढ़ाते रहे। उन्होंने 58 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में कई चौके और छक्के भी जड़े और ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी को पस्त कर दिया। कॉन्वे ने एक दो रन भी खुब दौड़े और बड़े मैदान का फायदा उठाया।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (c), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (wk), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे (wk), फिन एलन, केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल में हुई थी भिड़ंत
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें पिछली बार 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दुबई में आमने सामने हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। दोनों फिर एक साल के अंदर ही टी20 विश्व कप में भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड को इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिस्बेन में भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलना था लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो गया था। वही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने वार्म-अप मैच खेला था जो कि वो हार गई थी।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines