नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला शनिवार को ईडन गार्डंस में खेला गया। हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच खेले गए मैच में मुंबई ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुंबई का यह पहला खिताब रहा। भारत के अंडर -19 विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रमुख रन-स्कोरर के रूप में उभरे, जबकि पंजाब के अनुभवी सिद्धार्थ कौल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। आठ मैचों में 8 पारियों में ढुल ने दिल्ली के लिए 72.60 की औसत से 363 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73 रहा।
पृथ्वी शॉ ने जड़े 332 रन
टूर्नामेंट के अन्य बल्लेबाजी सितारों में मुंबई के पृथ्वी शॉ रहे। उन्होंने एक शतक और पचासा के साथ 36.88 औसत से 10 पारियों में 332 रन जड़े। पंजाब के प्रभसिमरन सिंह 9 पारियों में 320 रन, 53.33 के औसत से चार अर्द्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
दिल्ली के नीतीश राणा ने आठ पारियों में 45.28 की औसत से 317 रन ठोके। इसमें एक शतक और अर्धशतक शामिल रहा। सौराष्ट्र के एसबी व्यास ने सात पारियों में 52.33 के औसत से दो अर्द्धशतकों के साथ 314 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने वाले शुभमन गिल ने छह मैचों में 260 रन ठोके। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने सात मैचों में 200 रन बनाए। श्रेयस अय्यर छह मैचों में 173 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
https://twitter.com/BCCIdomestic/status/1588921377025032193
गेंदबाजी में सिद्धार्थ कौल सबसे आगे
गेंदबाजी में पंजाब के सिद्धार्थ कौल सबसे आगे थे। उन्होंने 10 मैचों में 13.10 की औसत और 6.72 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट लिए। टूर्नामेंट में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े 5/12 थे। उनके बाद कर्नाटक के वी कावेरप्पा (18 विकेट), मुंबई के मध्यम तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (17 विकेट), मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी शम्स मुलानी (16 विकेट), कर्नाटक के मध्यम तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक (15 विकेट) हैं।
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
40 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines