Sydney Sixers BBL Final: सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग के फाइनल का टिकट कटा लिया है. सिडनी के मैदान पर खेले गए चैलेंजर मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए होबार्ट हरिकेंस को एकतरफा अंदाज में 57 रनों से हराया. बल्लेबाजी में स्टीव स्मिथ का बल्ला एक बार फिर बोला और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और बेन ड्वारशुइस ने जमकर कहर बरपाया. सिडनी से मिले 199 रनों के लक्ष्य के जवाब में होबार्ट की पूरी टीम 141 रन बनाकर ढेर हो गई.
होबार्ट का बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप
सिडनी सिक्सर्स से मिले 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. माइकल ओवेन 8 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने. वहीं, टिम वार्ड भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए ब्यू वेबस्टर और बेन मैकडरमॉट ने 48 रन जोड़े. वेबस्टर 27 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए.
वहीं, मैकडरमॉट 26 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान के आउट होते ही होबार्ट की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई और देखते ही देखते पूरी टीम 141 रन बनाकर सिमट गई. सिडनी की ओर से ड्वारशुइस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क ने 29 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल
स्टीव स्मिथ ने जड़ा एक और अर्धशतक
इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी सिडनी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. डेनियल ह्यूजेस महज 13 रन बनाकर चलते बने. जोश फिलिप 15 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, कप्तान मोइसेस हेनरिक्स ने 8 गेंदों में 19 रन जड़े. हालांकि, स्टीव स्मिथ एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 65 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान स्मिथ ने 9 चौके और एक सिक्स जमाया.
जोएल डेविस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 2 चौके और दो सिक्स की मदद से 27 रन ठोके. अंतिम ओवरों में जैक एडवर्ड्स ने 12 गेंदों में 15 रन जड़े, लाचलान शॉ ने 13 गेंदों में 21 रन जड़ते हुए टीम को 198 रनों के टोटल तक पहुंचाया.खिताबी मुकाबले में सिडनी की भिड़ंत अब पर्थ स्कॉचर्स के साथ होगी.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines