Gus Atkinson Hamstring Injury: एशेज सीरीज का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है, लेकिन इंग्लैंड टीम के लिए बॉक्सिंग डे के दूसरे ही दिन बुरी खबर आ गई. दरअसल 27 दिसंबर को गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए. एंजरी से पहले उन्होंने इंग्लैंड को पहला विकेट दिलाने में मदद की, जब इस गेंदबाज ने नाइटवॉचमैन स्कॉट बोलैंड (17 गेंदों में 6 रन) को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच करवाया.
दर्द का अहसास
अपना 5वां ओवर पूरा करने के बाद गस एटकिंसन को दर्द महसूस होने लगा, जिसके बाद उन्हें मजबूरन ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा. इंग्लैंड क्रिकेट ने बाद में कंफर्म किया कि एटकिंसन को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और मैच में उनकी आगे के पार्टिसिपेशन के लिए उनको असेस किया जाएगा. बोर्ड ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, ‘गस एटकिंसन आज सुबह अपना पांचवां ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए, क्योंकि उन्हें अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में कुछ दर्द महसूस हुआ. अगले कुछ घंटों में उनका आकलन किया जाएगा. आपको शुभकामनाएं, गस’
जोफ्रा आर्चर की जगह मिला था मौका
एटकिंसन को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे चौथे टेस्ट से पहले साइड स्ट्रेन के कारण एशेज सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए थे. इस दाएं हाथ के पेस बॉलर ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की, 14 ओवर में 2/28 की फिगर दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया को 152 रन पर ऑल आउट करने में मदद की.
यह भी पढ़ें- ऐसा पहली बार हुआ है 14-15 सालों में, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर खत्म किया एशेज में जीत का सूखा
मार्क वुड भी हुए थे सीरीज से बाहर
इससे पहले पर्थ में पहले टेस्ट के दौरान लगी घुटने की चोट के दोबारा उभरने के कारण मार्क वुड भी एशेज सीरीज से बाहर हो गए थे. इस बीच, पहले सेशन में एटकिंसन की कमी झेलने के बावजूद, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइन-अप को तबाह कर दिया.
5वां टेस्ट खेलने पर सस्पेंस
सिडनी में होने वाला 5वां टेस्ट इंग्लैंड की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी, जिससे मौजूदा एशेज सीरीज की हार के अंतर को 3-2 किया जा सके. हालांकि हैमस्ट्रिंग इंजरी कितनी गहरी है इसको लेकर अभी इंग्लैंड क्रिकेट की तरफ से कोई भी क्लेरिफिकेशन नहीं आया है. लेकिन क्रिकेट फैंस को डर है कि कहीं गस एटकिंसन को 5वें टेस्ट से बाहर न होना पड़े.
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
9 mins agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
1 hr agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
2 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
5 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines