Gautam Gambhir on Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के टी20 स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मैच में 590 दिनों में एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक बनाया। वे लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन इस पारी ने वर्ल्ड कप से पहले टीम में उनकी जगह पर उम्मीदे जिंदा की है।
सूर्यकुमार ने चेन्नई में पैट कमिंस की टीम के खिलाफ भारत का विश्व कप अभियान शुरू होने से लगभग एक पखवाड़े पहले 51 रनों की पारी खेली। लेकिन क्या एकमात्र दस्तक उन्हें सीधे विश्व कप में भारत की पहली एकादश में जगह दिला देगी? भारत के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इसे लेकर एक संभावना जताई है, लेकिन इसके साथ ही रोहित और द्रविड़ के लिए चेताया भी है।
गौतम गंभीर ने कही ये बात
यूट्यूब पर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए, गंभीर ने बताया कि अगर सूर्यकुमार वास्तव में विश्व कप के लिए पहली पसंद के खिलाड़ी हैं, तो उन्हें फिनिशर के रूप में भारत के लिए नंबर 7 पर खेलना चाहिए, लेकिन चेतावनी दी कि यह एक बड़ा जुआ होगा। इसके लिए टीम को नंबर 5 पर रवींद्र जड़ेजा को खिलाना होगा और टॉप 4 बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ेगा।
गंभीर ने कहा कि “जब आप विश्व कप के लिए जाते हैं, तो आम तौर पर आपके पास एक निश्चित प्लेइंग इलेवन होती है। अगर सूर्यकुमार यादव आपकी पहली प्लेइंग इलेवन में हैं तो मैं चाहूंगा कि वह 6-7 नंबर पर बल्लेबाजी करें, लेकिन तब बड़ा सवाल यह होगा कि नंबर 5 पर कौन बल्लेबाजी करेगा।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘ फिर जडेजा नंबर 5 पर, हार्दिक 6 पर और सूर्यकुमार नंबर 7 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। फिनिशर के रूप में वह अंतिम 15-20 ओवरों में बल्लेबाजी कर सकते हैं। लेकिन यह तय करना एक बड़ा जुआ होगा कि आप जडेजा को नंबर 5 पर बल्लेबाजी कराना चाहते हैं कि नहीं क्योंकि वे फिलहाल अच्छे फॉर्म से नहीं गुजर रहे हैं। वहीं इससे टॉप 4 पर काफी दबाव बढ़ जाएगा।’
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
31 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
35 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
56 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines