हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर सूर्यकुमार, कोहली-रोहित के क्लब में होंगे शामिल

Suryakumar Yadav IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के पास पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. स्काई 33 रन बनाते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे.

विज्ञापन
Suryakumar Yadav in on the verge of achieving another milestone

Suryakumar Yadav IND vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौट चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में स्काई का बल्ला जमकर गरजा है. सूर्यकुमार अब तक खेले गए चार मैचों में से 2 में अर्धशतक ठोक चुके हैं. भारतीय टी-20 कप्तान से पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में भी ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. सूर्या के पास विराट कोहली और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल होने का भी सुनहरा मौका होगा.

कोहली-रोहित के क्लब में शामिल होंगे सूर्या

दरअसल, भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 3 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. यह दोनों नाम कोई और नहीं, बल्कि विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं. इस लिस्ट में शामिल होने का सूर्यकुमार यादव के पास सुनहरा मौका होगा.

ये भी पढ़ें: U19 WC 2026: अब ‘चमत्कार’ ही दिलाएगा पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट, इंग्लैंड की जीत से बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन

स्काई न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अगर 33 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह यह कारनामा करने वाले भारत की ओर से महज तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. सीरीज के अंतिम मैच में इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए सूर्या को 33 रन बनाने होंगे. अब तक खेले 103 मैचों में सूर्यकुमार ने 164 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए कुल 2967 रन जड़े, जिसमें 4 सेंचुरी और 23 फिफ्टी शामिल है.

चौथे टी-20 में मिली हार

भारतीय टीम को सीरीज के चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 215 रन लगाए थे. हालांकि, इसके जवाब में भारत की पूरी टीम 165 रन बनाकर ढेर हो गई थी. टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है. शुरुआती तीन मैचों को जीतकर भारतीय टीम सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola