1983 World Cup: 25 जून 1983 को टीम इंडिया ने इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया और अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था। कपिल देव के नेतृत्व में, भारत ने टूर्नामेंट में चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया। इस ऐतिहासिक जीत के आज 40 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में चैंपियन टीम के खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने पूर्व कप्तान कपिल देव की जमकर तारीफ की है।
धोनी नहीं ये दिग्गज है असली कैप्टन कूल
एमएस धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में से एक माना जाता है।कुछ सबसे तनावपूर्ण स्थितियों में बेहद शांत रहने की उनकी क्षमता के कारण प्रशंसकों और टीम के साथियों ने उन्हें कैप्टन कूल की उपाधि दी। हालाँकि, महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर के अनुसार, यह कपिल देव हैं जो असली कैप्टन कूल हैं, न कि एमएस धोनी।
गावस्कर ने कपिल देव की तारीफ में कही ये बात
1983 की 40वीं वर्षगांठ पर टाइम्स ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि ‘कपिल का बल्ले और गेंद दोनों से प्रदर्शन शानदार था। फाइनल में विव रिचर्ड्स का उनका कैच नहीं भूला जा सकता। उनकी कप्तानी गतिशील थी, बिल्कुल प्रारूप की आवश्यकता के अनुसार, और जब कोई खिलाड़ी कैच छोड़ता था तब भी उनकी मुस्कान बनी रहती थी और उनकी ये ही बात उन्हें ओरिजनल कैप्टन कूल बनाती है।’
जीत के बाद के पलों को बयां करना मुश्किल – गावस्कर
इसके अलावा, गावस्कर ने विश्व कप जीतने के बाद पूरी टीम द्वारा महसूस की गई भावनाओं पर भी विचार किया और कहा कि ‘खिताब जीतने के बाद हर किसी के पास शब्द नहीं बचे थे। गावस्कर ने कहा, “जीत के बाद के उन पलों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह टूथपेस्ट के लिए एक शानदार विज्ञापन बन सकता था क्योंकि हमारे आस-पास हर कोई हंस रहा था और मुस्कुरा रहा था और यह देखना दिल को छू लेने वाला था।’
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
54 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
8 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
9 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines