Stuart Broad: एशेज सीरीज 2023 की समाप्ति के साथ अब इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का इंटरनेशन क्रिकेट करियर भी खत्म हो गया है। एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच था, इसकी घोषणा वह मुकाबले के चौथे दिन कर चुके थे। जाते-जाते इस गेंदबाज ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो सदियों तक याद रखा जाएगा।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पांचवें मुकाबले में स्टुअर्ट ब्रॉड ने बल्लेबाजी में आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और गेंदबाजी में आखिरी बॉल पर विकेट झटका। इस कारनामें के दम पर वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की आखिरी गेंद पर छक्का और आखिरी डिलीवरी पर विकेट निकाला है। ब्रॉड से पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह कारनामा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर सका है।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1686323712512098304?s=20
एशेज सीरीज 2023 में स्टुअर्ट ब्रॉड का प्रदर्शन
एशेज सीरीज में स्टुअर्ट ब्रॉड ने कमाल की गेंदबाजी की। वह मिचेल स्टार्क के बीत इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। ब्रॉड ने कुल 22 विकेट निकाले हैं। उनकी इकॉनमी 3.39 की रही। 65 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। ब्रॉड ने 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 शिकार किए हैं। वह इस सीरीज में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1686094801429544960?s=20
स्टुअर्ट ब्रॉड का टेस्ट क्रिकेट करियर
स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 167 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 604 विकेट झटके हैं। वह 20 बार एक टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ब्रॉड ने एक टेस्ट में 3 बार 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया है। बल्लेबाजी में भी ब्रॉड ने कमाल किया है। उन्होंने 244 पारियों में 3662 रन बनाए हैं। वह 13 अर्धशतक और एक शतक भी ठोक चुके हैं।
https://twitter.com/CricketopiaCom/status/1685593117813293056?s=20
एशेज सीरीज का हाल
एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच मेजबान इंग्लैंड ने 49 रनों से अपने नाम किया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 5 टेस्ट मैचों की ये सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही। शुरुआती 2 मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए थे, फिर तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज की। चौथा टेस्ट ड्रा रहा।
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
36 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
50 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines