हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्टीव स्मिथ ने तोड़ा 96 साल पुराना एशेज रिकॉर्ड, अब सिर्फ सर डॉन ब्रैडमेन से ही हैं पीछे

Most Runs In Ashes: स्टीव स्मिथ ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में वो करिश्मा किया है जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के कई बल्लेबाज तरसते हैं. उन्होंने 96 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. वो अब सर डॉन ब्रैडमैन के बाद एशेज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.

विज्ञापन

Steve Smith Breaks Jack Hobbs’ 96 Year Old Record: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक बड़ी अचीवमेंट को हासिल किया हैं. उन्होंने मौजूदा एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट मैच में 96 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. स्मिथ ने इंग्लैंड की दिग्गज जैक हॉब्स के 3636 रन के रिकॉर्ड को पार कर एशेज के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए

84 रन की थी जरूरत

जैक हॉब्स ने साल 1908 से 1930 तक इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 एशेज टेस्ट में कुल 3636 रन बनाए थे. स्मिथ को सिडनी टेस्ट में हॉब्स को पीछे छोड़ने के लिए 84 रन की जरूरत थी, और उन्होंने तीसरे दिन के आखिरी सेशन में ये टारगेट हासिल किया. गौरतलब है कि हॉब्स के नाम फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (199) बनाने का रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें- WPL 2026: इन 5 टीनएज क्रिकेटर्स पर रहेंगी हर किसी की नजर, क्या कर पाएंगी कमाल?

विज्ञापन

स्मिथ का शानदार शतक

स्टीव स्मिथ ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 100वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपनी 84वीं रन बनाई और एक नए मुकाम को हासिल किया. सिडनी में मौजूद टेस्ट स्मिथ का 41वां एशेज मैच है. इसके अलावा स्मिथ ने मैच के तीसरे दिन 166 गेंदों में अपने टेस्ट करियर की 37वीं टेस्ट सेंचुरी भी पूरी की और कंगारु टीम को पहली पारी मे मजबूती दी.

डॉन ब्रैडमैन सबसे आगे

अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने ऐशेज में स्टीव स्मिथ से ज्यादा रन बनाए हैं. 1928 से 1948 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने 20 साल लंबे टेस्ट करियर के दौरान, ब्रैडमैन ने ऐशेज में 37 मैच खेले और कुल 5028 रन स्कोर किए. फिलहाल स्मिथ अभी ब्रैडमैन की रिकॉर्ड से हजार से भी ज्यादा रन दूर हैं. अगर उनका यही फॉर्म जारी रहा को आने वाले वक्त में वो इस माइलस्टोन को भी पार कर सकते हैं.

विज्ञापन

एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ीड़ी

रैंकखिलाड़ी का नामदेशमैचरन
1डॉन ब्रैडमैनऑस्ट्रेलिया375028
2स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया41*3682*
3जैक हॉब्सइंग्लैंड413636
4एलन बॉर्डरऑस्ट्रेलिया423222
5स्टीव वॉऑस्ट्रेलिया453173
6डेविड गोवरइंग्लैंड383037
7वैली हैमंडइंग्लैंड332852

नोट- ये आंकड़े 6 जनवरी 2026 तक के हैं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola