Sri Lankan cricketer: श्रीलंका के एक पूर्व क्रिकेटर को बोर्ड से बड़ा झटका लगा है। मैच फिक्सिंग के आरोपों में फंसे इस क्रिकेटर की विदेश यात्रा पर कोर्ट ने रोक लगा दिया है। क्रिकेटर पर 2020 में हुई लंका प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे, जिसकी अभी जांच चल रही है। ऐसे में वह फिलहाल विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे।
सचित्र सेनानायके पर लगाई रोक
दरअसल, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्र सेनानायके को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन पर मैच फिक्सिंग का मामला लंबित होने की वजह से तीन महीने तक विदेश यात्रा करने पर रोक लगा दी है। जब तक वह आरोप मुक्त नहीं हो जाते तब तक वह देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। क्योंकि उनके मैच फिक्सिंग वाले मामले की फिलहाल जांच चल रही है।
बता दें कि 2020 में हुई श्रीलंका प्रीमियर लीग में सचित्र पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे। जिसके बाद यह पूरा मामला कोर्ट पहुंच गया था। खास बात यह है कि सचित्र श्रीलंका की नेशनल टीम के लिए भी तीनों फॉर्मेंट में खेल चुके हैं।
ऐसा है सचित्र का करियर
सचित्र सेनानायके ने श्रीलंका के लिए 49 वनडे मैचों में 53 विकेट झटके हैं, जबकि 24 टी-20 मैचों में उन्होंने 25 विकेट निकाले हैं। इसके अलावा उन्होंने एक ही टेस्ट मैचा खेला है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जबकि 2020 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
ये भी देखें: ODI WC 2023 से पहले The Hundred में Joe Root का तूफान, ठोके 12 गेंद पर 52 Runs, दावा पक्का
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
9 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
26 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
33 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines