Sri Lanka vs Bangladesh: एशिया कप में आज सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। लेकिन दोनों टीमों के बीच मैच से पहले सबकी नजरें कोलंबो के मौसम पर भी टिकी हैं। क्योंकि अब तक श्रीलंका में मौमस ऐसा रहा है, जहां ज्यादातर मैचों में बारिश ने खलल डाला है। ऐसे में आज के मैच से पहले मौसम को लेकर भी दोनों टीमों के फैंस मौसम की जानकारी भी ले रहे हैं।
ऐसा रहेगा मौसम
बता दें कि फिलहाल कोलंबो में शुक्रवार की शाम से तो बारिश नहीं हुई है। ऐसे में आज भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अभ्यास किया है। फिलहाल मौसम पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है। जिससे मैच के समय से शुरू होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि बीच-बीच में सूरज जरूर लुका झुपी का खेल खेल रहा है। क्योंकि मौसम विभाग का कहना है कि शाम तक बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर शाम के वक्त बारिश आती है तो फिर मैच में रुकावट आ सकती है। ऐसे में इस मु्काबले में भी बारिश के खलल डालने की संभावना है।
रिजर्व डे नहीं रहेगा
खास बात यह है कि अगर मैच बारिश की भेट चढ़ता है तो फिर यह मुकाबला भी रद्द होगा और दोनों टीमों को एक-एक नंबर से ही संतुष्ट करना पड़ेगा। क्योंकि मैच के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है। बता दें कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह एशिया कप का पहला मुकाबला होगा। ऐसे में फैंस को भी इस मैच का इंतजार है।
बता दें कि यह मुकाबला बांग्लादेश के लिए करो या मरो की स्थिति वाला होगा। क्योंकि बांग्लादेश की टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान से हार चुकी है। ऐसे में अगर बांग्लादेश यह मुकाबला श्रीलंका से हारता है या फिर मुकाबला रद्द होने की स्थिति बनती है तो फिर बांग्लादेश का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो सकता है। लेकिन अगर मुकाबले में बांग्लादेश को जीत मिलती है तो वह टूर्नामेंट में उम्मीदों पर टिकी रहेगी।
ये भी देखें: Asia Cup में Ind-Pak मैच पर विवाद, Team India के खिलाफ भड़की बगावत, आयोजकों पर उठे सवाल
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
5 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
50 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines