SL vs BAN: साल 2015 के बाद श्रीलंका की टीम कमजोर होती चली गई। उस साल तिलकरत्ने दिलशान, महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा जैसे खिलाड़ियों ने संन्यास का फैसला किया था। जिसके बाद धीरे-धीरे सभी स्टार खिलाड़ियों ने संन्यास का फैसला किया तो टीम बेहद कमजोर हो गई। जिसके बाद से ही टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। अब जाकर श्रीलंका की टीम में स्टार युवा खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। जिसमें पथुम निसंका, कामिन्दु मेंडिस, कुसल मेंडिस और चरिथ असलंका का नाम शामिल है।
श्रीलंका टीम को मिले युवा स्टार
सलामी बल्लेबाजी में पथुम निसंका ने अभी तक बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। निसंका ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच में 2 शानदार शतक जड़े थे। इसके अलावा कुशल मेंडिस तो पिछले 2 से 3 सालों से हर फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कामिन्दु मेंडिस ने भी पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है। कामिन्दु मेंडिस को हालांकि वनडे फॉर्मेट में अभी खुद को साबित करना बाकी है, लेकिन टेस्ट में वो कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वाइड बॉल के श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका भी अब कमाल कर रहे हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ भी चमके चरिथ असलंका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चरिथ असलंका ने 127 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद अगले वनडे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 78 रनों की पारी खेली थी। अब बांग्लादेश के खिलाफ भी 106 रनों की पारी खेली है। असलंका पिछले साल से ही वनडे फॉर्मेट में टीम के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी बन गए हैं। असलंका ना सिर्फ बल्ले से बल्कि मौका पड़ने पर गेंद से भी योगदान दे सकते हैं। कामिन्दु मेंडिस ने भी गेंद के साथ प्रभावित किया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि श्रीलंका की टीम एक बार फिर से बेहतर हो रही है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: पुजारा का रिप्लेसमेंट ढूंढने में टीम इंडिया नाकाम, 7 टेस्ट मैचों में 5 बल्लेबाज हो चुके हैं फेल
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines