Sri Lanka Plans For Tight Security In IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, इसके लिए श्रीलंका के प्रशासन ने कमर कस ली है. इस आइलैंड नेशन के अधिकारियों ने एएफपी को बताया है कि श्रीलंका इस ग्लोबल टूर्नामेंट में टीमों की सिक्योरिटी के लिए एलीट आर्म्ड यूनिट्स तैनात करेगा. ये बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है, जिसमें खास तौर से इंडो-पाक मैचों पर ध्यान दिया जाएगा.
को-होस्ट है श्रीलंका
श्रीलंका इस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ को-होस्ट बना है, सभी मुकाबले 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान की टीमें कम से कम एक बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी, जो 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ग्रुप ए का मैच होगा.
यह भी पढ़ें- कौन हैं ऑस्ट्रेलियन वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान सोफी मोलिनेक्स? RCB फ्रेंचाइजी का रह चुकी हैं हिस्सा
इंको-पाक मैच पर खास फोकस
वहां के खेल मंत्री सुनील कुमारा गामागे ने बुधवार देर रात एएफपी को बताया कि श्रीलंका ने टूर्नामेंट को स्मूदली रन करने को ‘हाईएस्ट प्रायोरिटी’ दी है और ‘भारत-पाकिस्तान मैचों पर खास ध्यान दे रहा है.’ पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि एलीट कमांडो यूनिट्स, जिन्हें आमतौर पर आने वाले राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है, सभी हिस्सा लेने वाली टीमों की सुरक्षा के लिए तैनात की जाएंगी.
यह भी पढ़ें- WPL 2026: यूपी वॉरियर्स की एमी जोंस इस फीमेल पार्टनर के इश्क में हैं गिरफ्तार, ‘दुश्मन टीम’ में मिला जिंदगी का प्यार
आर्म्ड गार्ड्स होंगे तैनात
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘जिस वक्त वो एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे, तब से लेकर जब तक वो अपने एयरक्राफ्ट में वापस नहीं लौट जाते, तब तक उन्हें आर्म्ड गार्ड्स की तरफ से सुरक्षा दी जाएगी.’ पाकिस्तान ने राजनीतिक दुश्मनी के कारण भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने उसके मैचों को न्यूट्रल वेन्यू श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया.
बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड
बांग्लादेश ने भी सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने मैच भारत से बाहर कराने की कोशिश की थी, लेकिन आईसीसी ने इस गुजारिश को नामंजूर कर दिया. गुस्से में बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया, और स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया गया.
राजनीतिक टेंशन में श्रीलंका का रुख
क्रिकेट सचिव बंदुला दिसानायके ने बताया कि कोलंबो क्षेत्रीय विवादों में शामिल होने से बचना चाहता है. उन्होंने कहा, ‘भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इन विवादों में हम न्यूट्रल हैं; ये सभी मित्र देश हैं.’ लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अगर पूछा गया तो श्रीलंका इनमें से किसी भी देश के लिए भविष्य के टूर्नामेंट की मेजबानी करने को तैयार रहेगा.
बेहतर हुए श्रीलंका के स्टेडियम
श्रीलंका ने T20 वर्ल्ड कप को अपने इंटरनेशनल वेन्यू को अपग्रेड करने के मौके के तौर पर भी इस्तेमाल किया है. इस मुल्क ने कोलंबो के 2 स्टेडियमों में से एक, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में नई फ्लडलाइट्स लगाई हैं. इस आइलैंड नेशनल की कोशिश है कि ग्लोबल टूर्नामेंट की कामयाब मेजबानी की जाए.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines