Danushka Gunathilaka Rape Case: एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोपों में रविवार सुबह सिडनी से गिरफ्तार किए गए श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका पर अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी सख्त एक्शन लिया है और उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल रूप से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक दनुष्का को सोमवार को एक स्थानीय अदालत में सुनवाई के लिए पेश किया गया था जहां पर उनकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई थी। जिसके बाद उन पर बोर्ड ने भी कार्रवाई की है।
सुप्रीम कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यौन उत्पीड़न के आरोपों में स्थानीय कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद अब गुनातिलका जमानत के लिए न्यू साउथ वेल्स के सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें गुनातिलका को अगर जमानत नहीं मिलती है तो वो बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत उम्रकैद की सजा तक हो सकती है।
टीम के होटल रूम से ही किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका की टीम का हिस्सा रहे दनुष्का गुणथिलाका को रविवार सुबह अचानक ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा सिडनी में टीम के होटल रूम से गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने डेटिंग एप के जरिए मिली एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया है।
अभी पढ़ें – King Kohli is Back: पहली बार जीता आईसीसी का ये अवॉर्ड, वर्ल्ड कप में गरज रहा है बल्ला
सिडनी में हुआ था श्रीलंका का आखिरी मैच
बता दें कि श्रीलंकाई टीम का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के साथ सिडनी में ही खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया था। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड जहां T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई थी वहीं श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। श्रीलंका की पूरी टीम अपने देश लौट गई है वहीं दनुष्का फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
56 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines