ODI World Cup 2023. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता इन दिनों चिंता का विषय बना हुआ है। यही वजह है कि बांग्लादेश के बाद श्रीलंकाई टीम ने भी दिल्ली में अपना अभ्यास सत्र रद्द कर दिया है। वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच छह नवंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस अहम मुकाबले से पूर्व दोनों देशों की टीमों ने अपना प्रशिक्षण सत्र रद्द कर दिया है, जो देश के लिए अच्छी खबर नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी मुकाबले के लिए श्रीलंकाई टीम को शनिवार दोपहर दो बजे से स्टेडियम में ट्रेनिंग करनी थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। वहीं बांग्लादेश का सत्र शाम छह बजे से शुरू होना था, लेकिन उनके निर्णय की अबतक कोई पुष्टि नहीं हुई है। अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर दिल्ली नगर निगम (MCD) ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ट्रक पर पानी छिड़कने वाले यंत्र लगाए हैं।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: विराट कोहली को बल्लेबाजी सिखाना शोएब मलिक को पड़ा भारी, फैंस ने लगाई क्लास
राजधानी दिल्ली में अपने खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर श्रीलंका के अधिकारियों ने एक वर्चुअल बैठक की। इस बीच उन्होंने प्रदूषण का मुद्दा उठाया और राजधानी में खेलने पर आपत्ति जताई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने शनिवार को बताया कि राजधानी एवं सटे क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 448, जहांगीरपुरी में 421, द्वारका सेक्टर-8 में 435 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) में 421 दर्ज की गई है।
इन सब के बीच ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं कि बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को किसी अन्य स्थान पर ले जाया जा सकता है, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि सामने नहीं है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines