ENG-W vs SA-W: 5,5,2,4,6,22,2,3,3,6,3… यह भले ही आपको कोई मोबाइल नंबर जैसा दिख रहा हो, लेकिन असल में यह साउथ अफ्रीका की महिला टीम का स्कोर कार्ड. आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड की गेंदबाजों के आगे प्रोटियाज टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. टीम की 10 बैटर तो दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहीं. वनडे विश्व कप में यह साउथ अफ्रीका का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. वहीं, 50 ओवर के फॉर्मेट में यह साउथ अफ्रीका का तीसरा सबसे छोटा स्कोर भी है. इंग्लिश बॉलर्स के आगे साउथ अफ्रीका की पूरी टीम महज 20.4 ओवर में सिमट गई.
साउथ अफ्रीका का सबसे घटिया प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. बैटर्स में पवेलियन लौटने की होड़ से नजर आई और देखते ही देखते हुए पूरी टीम 69 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम की ओवर से सर्वाधिक 22 रन सिनालो जाफ्ता ने बनाए. जाफ्ता को छोड़कर प्रोटियाज टीम की 10 बैटर तो दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहीं.
कप्तान लौरा वोल्वार्ट खुद बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और महज 5 रन बनाकर चलती बनीं. यही हाल सुने लुस सिर्फ 2 और मारिजाने कैप 4 रन ही बना सकीं. यह साउथ अफ्रीका का एकदिवसीय विश्व कप में दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले साल 2009 में प्रोटियाज टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 रनों पर ढेर हो गई थी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: अहमदाबाद में चली ‘सर जडेजा’ की तलवार! पंत का रिकॉर्ड चकनाचूर, धोनी को भी छोड़ा पीछे
वनडे में तीसरा सबसे छोटा टोटल
वनडे क्रिकेट में यह साउथ अफ्रीका का तीसरा सबसे छोटा स्कोर है. 50 ओवर के फॉर्मेट में प्रोटियाज टीम सबसे कम ओवर खेलकर ऑलआउट हुई है. 20.4 ओवर में साउथ अफ्रीका का पूरी टीम ने इंग्लिश गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए. इंग्लैंड की ओर से लिन्सी स्मिथ ने कहर बरपाते हुए 4 ओवर के स्पेल में महज 7 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्होंने 2 ओवर तो मेडन डाले. कप्तान नेट साइवर ब्रंट का प्रदर्शन भी कमाल का रहा और उन्होंने 3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 2 विकेट अपनी झोली में डाले. स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने 2 विकेट अपने नाम किए.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines