South Africa vs India 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा। पहले मैच में मिली हार का बदला टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में लेना चाहेगी, जो इतना आसान होने वाला नहीं है। दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए अब रोहित शर्मा को नई रणनीति बनानी होगी। वहीं दूसरे टेस्ट मैच जीतने के लिए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भारत को टीम में बदलाव करने की सलाह दी है। सुनील गावस्कर का मानना है कि दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए टीम को दो बड़े बदलाव करने होंगे।
सुनील गावस्कर के मुताबिक ये दो खिलाड़ी परफेक्ट
पहला मैच हारकर टीम इंडिया अब सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है अब टीम इंडिया को सीरीज हारने से बचने के लिए दूसरा मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए सुनील गावस्कर ने बताया कि टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जडेजा को लाना चाहिए। जडेजा पूरी तरह से फिट है और उनका मौजूदा फॉर्म भी काफी अच्छा है। टेस्ट क्रिकेट में विदेशी पिचों पर जडेजा को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों का अच्छा अनुभव है। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा की जगह दूसरे तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टीम में शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टेस्ट क्रिकेट के लिए कितने तैयार प्रसिद्ध कृष्णा, अब उठ रहा बड़ा सवाल
वनडे सीरीज में खेले थे जडेजा और मुकेश
टेस्ट सीरीज से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। जिसको टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया था। वनडे सीरीज में रवींद्र जडेजा और मुकेश कुमार इन दोनों खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा गया था।
इस सीरीज में दोनों खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अब दूसरे टेस्ट मैच के लिए इन दोनों ही खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। रवींद्र जडेजा को आर अश्विन की जगह दूसरे टेस्ट में मौका मिल सकता है। पहले मैच में आर आश्विन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।
संबंधित खबरें
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
12 mins agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
2 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
10 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
11 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
11 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
12 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
13 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines