SA vs AUS 2nd T20I: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 218 रन लगाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 165 रन बनाकर ढेर हो गई। डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया और उन्होंने 56 गेंदों में 125 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की ओर से क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉस ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
बेकार गई टिम डेविड की तूफानी पारी
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। वहीं, कैमरून ग्रीन का भी बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा और वह महज 9 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान मिचेल मार्श ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन वह 22 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉस की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच थमा बैठे।
हालांकि, टिम डेविड ने एक छोर से तेज तर्रार अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर 50 रनों की आतिशी पारी खेली। मगर उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। एलेक्स कैरी ने अंतिम ओवरों में 18 गेंदों पर 26 रन जड़े, लेकिन वह टीम की नैया को पार नहीं लगा सके। गेंदबाजी में प्रोटियाज टीम की ओर से क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉस ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
ब्रेविस ने खेली तूफानी पारी
इससे पहले टॉस गंवाने के बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम विशाल टोटल स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही। टीम की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। ब्रेविस ने सिर्फ 56 गेंदों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 125 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। ब्रेविस ने अपनी इस पारी के दौरान 12 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स जमाए। ब्रेविस की आतिशी पारी के बूते साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 218 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
40 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
52 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
53 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines