South Africa Cricket: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने महिला क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड भी महिला खिलाड़ियों को पुरुष टीम के समान ही सैलरी देना वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। यानि जितना वेतन पुरुष टीम के खिलाड़ियों को मिलता है अब उतना ही वेतन महिला टीम की खिलाड़ियों को भी मिलेगा। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने यह ऐलान कर दिया है।
बता दें कि पुरुष टीम की तरह महिला टीम को समान वेतन देने काम फिलहाल भारतीय क्रिकेट बोर्ड, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। जबकि अब इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका भी शामिल हो जाएगा। ऐसे में यह एक अहम डिसीजन माना जा रहा है। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने यह ऐलान किया है।
सेमीफाइनल तक पहुंची थी टीम
खास बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भी अब तेजी से उभर रही है। 2022 में हुए महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में भी टीम ने जगह बनाई थी। जबकि इस साल की शुरुआत में हुए महिला टी-20 विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने जगह बनाई थी। जो इस टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन रहा है। ऐसे में अब क्रिकेट बोर्ड ने भी समान सैलरी कर दी है। जिससे किसी तरह का भेदभाव नहीं रह जाएगा।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने सैलरी के लिए नई सेटअप व्यवस्था बनाई है। जिसमें महिला खिलाड़ियों को भी समान वेतन दिया जाएगा। बोर्ड के सीईओ फोलेत्सी का कहना है कि महिला क्रिकेट टीम को बढ़ावा देने और व्यावसायीकरण के उदेश्य से यह फैसला लिया गया है। ताकि आने वाली पीढ़ी भी इससे प्रेरित हो सके।
ये भी देखें: Eng की WC 2023 Team से बाहर किए गए Harry Brook का सबसे तेज़ शतक, दे दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines