Wandile Gwavu: इसी साल के अंत में वनडे विश्वकप का आयोजन होना है। इसके लिए साउथ अफ्रीका टीम ने क्वालिफाई कर लिया और वर्ल्ड कप मिशन की तैयारी तेज कर दी है। इस क्रम में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने कोचिंग स्टाफरूम को भरना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने वांडिले ग्वावु (Wandile Gwavu) को व्हाइट बॉल फॉर्मेट का नया फील्डिंग कोच बनाया है।
साउथ अफ्रीका के हेड कोच रॉब वॉल्टर (Rob Walter) के नेतृत्व में वांडिले काम करेंगे। रॉब वॉल्टर को इस साल के शुरू में बल्लेबाजी कोच जेपी डुमिनी (JP Duminy) के साथ पर नियुक्त किया गया था। वांडिले ग्वावु को पुराने फील्डिंग कोच जस्टिन ओंटोंग की जगह नियुक्त किया गया है, जो मार्क बाउचर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। वहीं साउथ अफ्रीका ने स्थाई गेंदबाजी कोच का ऐलान नहीं किया है।
साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर ने कही ये बात
साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एनोच नकवे ने वांडिले ग्वावु की नियुक्ति के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘उनके पास साउथ अफ्रीका क्रिकेट में उच्चतम स्तर तक कोचिंग करने का अनुभव है। 50 ओवर और 20 ओवर के खेल में कम मार्जिन और लगातार बढ़ते जा रहे दांव के साथ, फील्डिंग किसी भी सफल टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। हम दृढ़ता से मानते हैं कि वांडिले की विशेषज्ञता साउथ अफ्रीका को दोनों फॉर्मेट में शानदार फील्डिंगकरने की अपनी मजबूत परंपरा को बनाए रखने में मदद करेगी।’
इन टीमों के लिए दे चुके हैं कोचिंग
वांडिले ग्वावु ने जोहान्सबर्ग बेस्ड लायंस टीम में चार सीजन गुजारे हैं। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका की राष्ट्रीय पुरुष टीम के साथ जुड़े हैं। इससे पहले ग्वावु मज़ांसी सुपर लीग में जोज़ी स्टार्स, साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) के लिए जॉबर्ग सुपर किंग्स और अंडर-19 और साउथ अफ्रीका ए टीम के लिए भी कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines